US Richest Hinduja Family: 111 साल का इतिहास... 38 देशों में कारोबार, ये इंडियन फैमिली ब्रिटेन में सबसे अमीर

Hinduja Family UK Richest Family: भारतीय मूल की हिंदुजा फैमिली ने एक बार फिर ब्रिटेन के सबसे अमीर परिवार का तमगा अपने नाम किया है और 38 अरब पाउंड नेटवर्थ के साथ लगातार पांचवें साल नंबर-1 बनी है.

Advertisement
हिंदुजा फैमिली फिर ब्रिटेन का सबसे अमीर परिवार. (File Photo: ITG) हिंदुजा फैमिली फिर ब्रिटेन का सबसे अमीर परिवार. (File Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:40 AM IST

भारत का दुनिया में डंका है और इसका ताजा उदाहरण है द संडे टाइम्स रिच लिस्ट 2026, जिसमें एक बार फिर भारतीय मूल की हिंदुजा फैमिली नंबर-1 पायदान पर रही है. 111 साल पुराने हिंदुजा ग्रुप ने लगातार पांचवें साल ब्रिटेन के सबसे अमीर लोगों की रैकिंग में टॉप पर दबदबा कायम रखा है. वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और नीतिगत बदलावों के बावजूद ग्रुप ने सभी सेक्टर्स स्थिर बिजनेस ग्रोथ जारी रखी है.

Advertisement

खास बात ये है कि हिंदुजा फैमिली की संपत्ति (Hinduja Family Networth) के आंकड़े में पिछले साल की तुलना में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है और इसमें हल्की बढ़त के बाद भी ग्रुप ने अपनी रैंकिंग कायम रखी है. 

111 साल पुराना ग्रुप, इतनी है संपत्ति
वैश्विक चुनौतियों के बावजूद, संजय और धीरज हिंदुजा एंड फैमिली ब्रिटेन के सबसे अमीर परिवार बने हैं. संजय हिंदुजा गल्फ ऑयल इंटरनेशनल के अध्यक्ष हैं, जबकि धीरज हिंदुजा ऑटोमोबाइल क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अशोक लेलैंड की कमान संभालते हैं.

बता दें कि उनके पिता, गोपी हिंदुजा (Gopi Hinduja) का पिछले नवंबर में 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया था. हिंदुजा फैमिली की अनुमानित संपत्ति 38 अरब पाउंड है और इस आंकड़े के साथ देश के करीब 350 सबसे धनी व्यक्तियों और परिवारों की रैंकिंग में एक बार फिर Hinduja Family यूनाइटेड किंगडम के सबसे धनी परिवार के रूप में उभरा है. 

Advertisement

38 देशों में कहां-कहां फैला कारोबार? 
हिंदुजा ग्रुप का बिजनेस (Hinduja Group Business) 38 देशों में फैला हुआ है और ये तमाम क्षेत्रों में निवेश करता है, जिनमें डिजिटल प्रौद्योगिकी, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज, मीडिया, प्रोजेक्ट डेवलपमेंट, एनर्जी, रियल एस्टेट, ट्रेडिंग और हेल्थकेयर समेत अन्य शामिल हैं. बीते एक साल में हिंदुजा ग्रुप ने भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर अपना ध्यान केंद्रित किया है, जिसमें वाहन चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा निवेश भी शामिल है. 

अपने व्यावसायिक हितों के साथ-साथ हिंदुजा फैमिली, हिंदुजा फाउंडेशन (Hinduja Foundation) के माध्यम से अपने सामाजिक पहलों का विस्तार जारी रखे हुए है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, ग्रामीण विकास और जल संरक्षण पर केंद्रित कार्यक्रम कई क्षेत्रों में संचालित किए जा रहे हैं. 

रिच लिस्ट में ये परिवार भी शामिल 
द संडे टाइम्स रिच लिस्ट 2026 में टॉप रैंकिंग में शामिल अन्य प्रमुख कारोबारी घरानों की बात करें, तो इन नामों में डेविड और साइमन रूबेन एंड फैमिली (27.971 अरब पाउंड), सर लियोनार्ड ब्लावटनिक (26.852 अरब पाउंड), इदान ओफर (24.481 अरब पाउंड) और वेस्टन परिवार (18.939 अरब पाउंड) के साथ मौजूद हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement