Advertisement

बिज़नेस न्यूज़

कोरोना की एक और दवाई आ गई, गंभीर मरीज को दी जाएगी सिंगल डोज

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 24 मई 2021,
  • अपडेटेड 3:46 PM IST
  • 1/7

कोरोना मरीजों के इलाज के लिए एक और मेडिसिन भारत में लॉन्च की गई है. ड्रग की दिग्गज कंपनी रोश इंडिया (Roche India) और सिप्ला ने सोमवार को भारत में एंटीबॉडी कॉकटेल लॉन्च की, जो कोरोना के खिलाफ जंग में काम आएगी. (Photo: File)

  • 2/7

सिप्ला और रोश ने बयान जारी कर कहा कि ये एंटीबॉडी कॉकटेल (Casirivimab and Imdevimab) अब भारत में उपलब्ध है. इसकी दूसरी खेप जून मध्य तक देश में उपलब्ध होगी. रोश इस कॉकटेल दवा में कासिरिविमैब (Casirivimab) और वइमदेविमैब (Imdevimab) को शामिल किया गया है, जिसे भारत में इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी गई है. (Photo: File)

  • 3/7

अभी भारत में एंटीबॉडी कॉकटेल के कुल 1,00,000 पैक उपलब्ध हैं, जिससे कुल 2 लाख संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा सकता है. कंपनी के मुताबिक एक पैकेट में दो मरीजों का उपचार हो सकता है. कोरोना से जंग में यह बड़ी राहत की बात है. अमेरिका में भी इसके इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी दी गई थी. (Photo: File)

Advertisement
  • 4/7

भारत में एंटीबॉडी कॉकटेल कीमत 59,750 रुपये प्रति खुराक है और जो कोविड-19 के अत्यधिक बीमार मरीजों के इलाज के लिए है. यह मेडिसीन मरीज को केवल खुराक दी जाएगी. सिप्ला देश भर में अपनी मजबूत वितरण क्षमता की मदद से इस दवा का वितरण करेगी. (Photo: File)

  • 5/7

बयान के मुताबिक प्रत्येक रोगी के लिए खुराक की कीमत 59,750 रुपये होगी, जिसमें सभी तरह के टैक्स शामिल हैं. कोरोना के मरीजों को यह दवा प्रमुख अस्पतालों और कोविड उपचार केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध होगी. इस दवा के मल्टीडोज पैक की कीमत 1,19,500 रुपये हैं. (Photo: File)

  • 6/7

इससे पहले पिछले हफ्ते सिप्ला (Cipla) कोविड-19 की जांच के लिए एक नई RT-PCR किट 'ViraGen' लॉन्च करने की घोषणा की थी. कंपनी का कहना है कि इससे कोरोना का तत्काल नतीजा पता चल सकेगा. इसे 25 मई से बाजार में उपलब्ध कर दिया जाएगा. कंपनी ने Ubio टेक्नोलॉजीज बायोटेक्नोलॉजी सिस्टम्स के साथ मिलकर यह किट तैयार की है. यह रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन पॉलीमेराज चेन रिएक्शन (RT-PCR) आधारित जांच किट है. (Photo: File)

Advertisement
  • 7/7

गौरतलब है कि अभी देश में कोविड टेस्ट को लेकर कई समस्याएं हैं. रिजल्ट आने में कई दिन लग जाते हैं, जिससे मरीजों को काफी परेशानी होती है. कंपनी का कहना है कि 'ViraGen' की मदद से SARS CoV-2 N  जीन और ORF Lab जीन की पहचान करने में 98.6 फीसदी संवेदनशीलता और 98.8 फीसदी पुख्ता रूप से मदद मिलती है. (Photo: File)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement