Advertisement

बिज़नेस न्यूज़

दो बार लगे बड़े झटके... 16 साल में फर्श से अर्श पर, यूं ही नहीं कोई Elon Musk बन जाता

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 27 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:05 PM IST
  • 1/7

एलॉन मस्क (Elon Musk) किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. दुनिया के सबसे प्रभावशाली और अमीर कारोबारी हैं. एलन मस्क ने टेक्नोलॉजी, स्पेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को नई दिशा दी है. उन्होंने Tesla और SpaceX जैसे क्रांतिकारी प्रोजेक्ट्स के जरिये दुनिया को अपना लोहा मनवाया है. पूरी दुनिया में टेस्ला कार को लेकर दीवानगी है. (Photo: Getty)

  • 2/7

एलॉन मस्क ने स्पेस ट्रैवल को आम चर्चा का विषय बना दिया है. दरअसल एलॉन मस्क के करियर को देखें तो उन्होंने बड़े विजन के साथ रिस्क लिया और वो दांव सफल रहा, फिलहाल मस्क आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ह्यूमन-मशीन इंटरफेस पर काम कर रहे हैं. (Photo: Getty)

  • 3/7

एलॉन मस्क कमाई में सबसे आगे हैं, हालांकि पिछले कुछ वर्षों में Elon Musk की नेटवर्थ में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिली है. 2010 में उनकी संपत्ति मात्र 0.3 अरब डॉलर थी, जो कि Tesla और SpaceX जैसे शुरुआती वेंचर्स से जुड़ी थी. उस समय ये कंपनियां बहुत ही छोटी थीं. लेकिन उनका विजन बड़ा था. (Photo: Getty)

Advertisement
  • 4/7

साल 2011 से 2013 के बीच एलॉन मस्क की नेटवर्थ तेजी से बढ़कर 6.7 अरब डॉलर तक पहुंच गई. इसका मुख्य कारण Tesla के शेयरों में उछाल और इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री में धीरे-धीरे Tesla का कब्जा होने लगा. 2014 और 2015 में भी उनकी संपत्ति तेजी से बढ़ती रही,और संपत्ति 13 अरब डॉलर तक पहुंच गई. (Photo: AFB)

  • 5/7

हालांकि, साल 2016 में Tesla के प्रोडक्शन और वित्तीय चुनौतियों के चलते उनकी नेटवर्थ घटकर 10.7 अरब डॉलर हो गई. यानी नेटवर्थ करीब 20 फीसदी घट गई. इसके बाद साल 2017 से 2019 के बीच मस्क की संपत्ति फिर बढ़ने लगी, जो कि बढ़कर 22.3 अरब डॉलर तक पहुंच गई. इस दौरान Tesla ने Model 3 जैसे प्रोडक्ट लॉन्च किए और ग्लोबल मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत कर ली. (Photo: Reuters)

  • 6/7

साल 2020 एलॉन मस्क के लिए एक टर्निंग पॉइंट साबित हुआ, जब उनकी नेटवर्थ 30 अरब डॉलर से बढ़कर 2021 में 300 अरब डॉलर तक पहुंच गई. मस्क की दुनियाभर में चर्चा होने लगी. लेकिन फिर एलॉन मस्क को एक झटका लगा और साल 2022 में उनकी संपत्ति घटकर 140 अरब डॉलर रह गई, जिसका प्रमुख कारण टेक सेक्टर में गिरावट और Tesla के शेयरों में कमजोरी थी. (Photo: Reuters)

Advertisement
  • 7/7

साल 2023 में एलॉन मस्क जोरदार वापसी करते हुए 220 अरब डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया. फिर 2024 के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा, साल 2024 में 400 अरब डॉलर, साल 2025 में 600 अरब डॉलर और 2026 में नेटवर्थ 830 अरब डॉलर तक पहुंच गई है. यानी करीब 16 साल में एलॉन मस्क की नेटवर्थ 0.3 अरब डॉलर से बढ़कर 830 अरब डॉलर हो गई. (Photo: AFB)

Advertisement
Advertisement