Advertisement

बिज़नेस न्यूज़

Larry Ellison Networth: 81 साल उम्र... नेटवर्थ- $300 अरब, ये शख्स अब दुनिया का तीसरा सबसे अमीर

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 03 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:14 AM IST
  • 1/6

दुनिया के टॉप अरबपतियों की लिस्ट (World's Top Billionaires) में अचानक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. जहां एलन मस्क से लेकर मार्क जुकरबर्ग और जेफ बेजोस को बड़ी नुकसान उठाना पड़ा है, वहीं दूसरी ओर 81 साल के अरबपति लैरी एलिसन (Larry Ellison) ने जोरदार कमाई की है, इसके साथ ही वे एक झटके में टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. (Photo: Reuters)

  • 2/6

तीसरे सबसे अमीर बने एलिसन 
ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, लैरी एलिसन की नेटवर्थ (Larry Ellison Networth) में अचानक बड़ा उछाल आया है. एक ही दिन में 81 साल के एलिसन ने 21.4 अरब डॉलर कमा डाले और इससे उनकी संपत्ति में तगड़ी बढ़ोतरी हुई. ये 302 अरब डॉलर हो गई, जो उन्हें सबसे बड़े अरबपतियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रखती है. (Photo: Reuters)

  • 3/6

2026 में अब तक इतनी कमाई 
Larry Ellison Networth के आंकड़े पर नजर डालें, तो ये अरबपति इस साल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वालों में शामिल हैं. 1 जनवरी से 1 जून तक इनकी कुल संपत्ति में 55.1 अरब डॉलर का इजाफा दर्ज किया गया है. (Photo: Reuters)

Advertisement
  • 4/6

अचानक कैसे किया कमाल? 
लैरी एलिसन की नेटवर्थ में अचानक आए इस 21.4 अरब डॉलर के उछाल के पीछे उनकी कंपनी ऑरेकल के शेयर में आई तूफानी तेजी का बड़ा रोल है. महीने के पहले ही दिन सोमवार को ऑरेकल के शेयरों (Oracle Share) में 10% से अधिक की तेजी आई थी और इसका दाम 250 डॉलर तक पहुंच गया, जिससे एलिसन की नेटवर्थ भी 300 अरब डॉलर के पार निकल गई. (Photo: Reuters)

  • 5/6

1977 में की थी Oracle की शुरुआत
लैरी एलिसन ने 1977 में ऑरेकल की शुरुआत की थी और फिर इसे एक डेटाबेस स्टार्टअप से दुनिया की सबसे मूल्यवान सॉफ्टवेयर कंपनियों में से एक बना दिया. रिपोर्ट के मुताबिक, ऑरेकल की टिकटॉक (TikTok) के अमेरिकी कारोबार में लगभग 15% हिस्सेदारी है. लैरी एलिसन इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट और हवाई द्वीप के लानाई के लगभग 98% हिस्से के भी मालिक हैं. (Photo: AI Generated)

  • 6/6

मस्क और ये अरबपति ही एलिसन से आगे 
अरबपतियों की लिस्ट में अब लैरी एलिसन के आगे सिर्फ दो अरबपति हैं. इनमें दुनिया के सबसे अमीर एलन मस्क हैं, जिनकी नेटवर्थ एक दिन में 14.3 अरब डॉलर की गिरावट के बाद भी 721 अरब डॉलर है. मस्क की संपत्ति में इस साल अब तक 101 अरब डॉलर का उछाल आया है. दुनिया के दूसरे सबसे अमीर इंसान लैरी पेज हैं, जिनकी कुल संपत्ति 319 अरब डॉलर है और उन्होंने अपनी नेटवर्थ में इस साल 50 अरब डॉलर जोड़े हैं. (Photo: Reuters)

Advertisement
Advertisement
Advertisement