रेल मंत्री सुरेश प्रभु बोले- बजट में किए गए 110 वादे पूरे

सुरेश प्रभु ने ट्रेनों में सफाई पर जोर देते हुए कहा कि धुलाई की मशीनों से काफी मदद मिली है. यात्रा के दौरान सफाई सेवा की शुरुआत की गई है.

Advertisement

ब्रजेश मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 09 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 12:32 PM IST

रेल यात्रियों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए रेलवे ने बीते साल बजट में किए गए 110 वादों को पूरा कर लिया है. ने इस बात की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि काफी दिनों से रुकी हुई पूर्वी-पश्चिमी रेलवे परियोजना को अगले दो से ढाई साल में पूरा कर लिया जाएगा.

रेल मंत्री ने कहा, 'ग्राहक सेवा पर बहुत ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है. मंत्रालय इस दिशा में कई उठा रहा है. हमने पिछले बजट में किए गए 110 वादे पूरे कर लिए हैं.' उन्होंने बताया कि रेलवे ने ऑनलाइन टिकट सुविधा को बेहतर बनाने के लिए IRCTC के जरिए काफी महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं. इसमें रोजाना और मासिक टिकट भी शामिल हैं.

Advertisement

एक SMS पर साफ होगी ट्रेन में गंदगी
सुरेश प्रभु ने मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रेनों में सफाई पर जोर देते हुए कहा कि धुलाई की मशीनों से काफी मदद मिली है. यात्रा के दौरान सफाई सेवा की शुरुआत की गई है. अगर यात्रा के दौरान कहीं गंदगी दिखती है तो यात्री SMS के जरिए इसकी सूचना दे सकते हैं. सूचना मिलने के थोड़ी देर बाद ही वहां सफाई कर दी जाएगी.

ट्रेनों में लगाए जाएंगे नए डिब्बे
कि ट्रेनों में जल्द ही नए डिब्बे लगाए जाएंगे, जिससे सफर का अनुभव पूरी तरह से बदल जाएगा. उन्होंने कहा, 'ट्रेन के इंटीरियर को लेकर लोगों को शिकायत है. अब हम नए डिब्बे लेकर आ रहे हैं, जिससे लोगों की परेशानी दूर हो जाएगी.'

उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह एक छोटी शुरुआत है. हजारों डिब्बे हैं और सबको बदलने में समय और पैसे की जरूरत है. लेकिन सरकार बदलाव के लिए काम कर रही है. उन्होंने यह भी कहा कि ट्रेन में खाने को लेकर यात्रियों की पसंद का विकल्प देने की भी बात चल रही है.

Advertisement

तीन नई ट्रेनों की शुरुआत
रेल मंत्री है कि कोलकाता में पूर्व-पश्चिम मेट्रो जून, 2018 तक चलने लगेगी. उन्होंने शुक्रवार को हावड़ा स्टेशन पर दक्षिण पूर्व रेलवे की तीन नई ट्रेनों- हावड़ा-यसवंतपुर साप्ताहिक एसी एक्सप्रेस, हावड़ा-पुणे सुविधा एसी एक्सप्रेस और पांसकुडा-दीघा ईएमयू ट्रेन सेवाओं की शुरुआत की.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »