वाणिज्य मंत्रालय को बजट में SEZ के लिए टैक्स छूट की उम्मीद

केंद्रीय वाणिज्य सचिव रीता तेवतिया ने कहा कि देश का निर्यात बढ़ाने के लिए विशेष आर्थिक क्षेत्रों (SEZ) को कर लाभ देने का सुझाव दिया गया है और उम्मीद है कि आगामी आम बजट में यह सुझाव स्वीकार किया जाएगा.

Advertisement
SEZ के लिए टैक्स छूट की उम्मीद SEZ के लिए टैक्स छूट की उम्मीद

सुरभि गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 11 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 7:53 AM IST

वाणिज्य मंत्रालय ने बुधवार को उम्मीद जताई कि देश का निर्यात बढ़ाने के लिए विशेष आर्थिक क्षेत्रों (SEZ) को कर लाभ देने के उसके सुझाव को आगामी आम बजट में स्वीकार किया जाएगा.

दिया गया है सुझाव
फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) द्वारा आयोजित भारत-अफ्रीका कृषि व्यापार मंच के इतर मौके पर सेज के कर मुद्दे पर मंत्रालय के सुझावों के बारे में पूछे गए संवाददाताओं के सवालों के जवाब में केंद्रीय वाणिज्य सचिव रीता तेवतिया ने कहा, 'हमें उम्मीद है. हमने अपने सुझाव दे दिए हैं.'

Advertisement

निर्यात में गिरावट दर्ज
दिसंबर में लगातार 13वें महीने देश के निर्यात में गिरावट दर्ज की गई है. दिसंबर का निर्यात 22.29 अरब डॉलर रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 26.15 अरब डॉलर था. वाणिज्य मंत्रालय ने सेज पर से न्यूनतम वैकल्पिक कर (मैट) हटाने का सुझाव रखा है.

छवि प्रभावित हुई
निर्यात आधारित उद्योग के प्रतिनिधियों ने भी पिछले महीने सरकार से कहा कि सेज पर मैट और लाभांश वितरण कर (डीडीटी) लगाए जाने से सेज की अनुकूल छवि प्रभावित हुई है.

संशोधन की जरूरत
भारतीय उद्योग परिसंघ ने भी बुधवार को कहा कि मैट और डीडीटी थोपने से सेज में कार्यरत कंपनियों की व्यवहार्यता घटेगी और सेज अधिनियम में तत्काल संशोधन की जरूरत है.

इनपुट- IANS

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »