पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहा उपचुनाव दिलचस्प हो गया है. यहां से प्रशांत किशोर पहली बार सीधे चुनावी मैदान में उतरे हैं और आज नामांकन के आखिरी दिन अपना पर्चा भरेंगे. इसके अलावा बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा भी पर्चा दाखिल करेंगे. बता दें कि इससे पहले इस सीट पर बीजेपी ने अभिषेक को उम्मीदवार बनाया था लेकिन उन्होंने बाद में चुनाव लड़ने से मना कर दिया. वहीं इस सीट से आरजेडी ने रेखा गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है. कायस्थ बहुल इस सीट पर बीते 30 सालों से बीजेपी का कब्जा रहा है.