बिहार: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

बिहार के औरंगाबाद जिले में प्रेम-प्रसंग के चलते एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. शव मिलने के चार दिन बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया, जिसने पूछताछ में अपराध कबूल कर लिया है. फिलहाल प्रेमी की तलाश जारी है. हत्याकांड के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर(Meta AI) सांकेतिक तस्वीर(Meta AI)

aajtak.in

  • औरंगाबाद,
  • 28 जून 2025,
  • अपडेटेड 5:49 PM IST

बिहार के औरंगाबाद जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. यह सनसनीखेज मामला बंदेया थाना क्षेत्र के अमौना गांव का है, जहां 21 जून को बिक्कु नाम के युवक का शव खेत में मिला था.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक शव पर बाहरी चोट के निशान थे, जिससे साफ था कि उसकी हत्या की गई है. मामले की जांच शुरू हुई तो पुलिस को मृतक के परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर शक पत्नी पर ही गया. पुलिस ने गहन पूछताछ के लिए महिला को हिरासत में लिया, जहां उसने पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया.

Advertisement

दाउदनगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) कुमार ऋषिराज ने बताया कि महिला को 25 जून को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया. हालांकि पुलिस ने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि हत्या को किस तरीके से अंजाम दिया गया.

फिलहाल आरोपी महिला पुलिस हिरासत में है और उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है. पुलिस ने बताया कि जल्द ही प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की गहराई से जांच की जा रही है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि पति-पत्नी के संबंधों में लंबे समय से तनाव था, और महिला का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था. यह हत्या उसी का नतीजा थी.पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्या की पूरी साजिश और घटनाक्रम को विस्तार से सार्वजनिक किया जाएगा.

Advertisement


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »