भरत तिवारी एनकाउंटर केस में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार, याचिका में CBI जांच की मांग

भोजपुर के भरत भूषण तिवारी के फर्जी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है. इसमें सीबीआई जांच और पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई है. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत सुनवाई से इनकार करते हुए याचिकाकर्ता को प्रक्रिया का पालन करने को कहा है.

Advertisement
सुप्रीम कोर्ट से याचिकाकर्ता ने CBI जांच की मांग की.(File Photo: ITG) सुप्रीम कोर्ट से याचिकाकर्ता ने CBI जांच की मांग की.(File Photo: ITG)

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 22 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:00 PM IST

बिहार के भोजपुर जिले में हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर अदालत में एक जनहित याचिका दायर की गई है. बीते दिन इस मामले पर जल्द सुनवाई करने की विशेष मांग की गई थी.

हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की तुरंत सुनवाई की अपील करने से इनकार कर दिया है. अदालत ने फिलहाल याचिकाकर्ता वकील विशाल तिवारी को तय प्रक्रिया का पालन करने को कहा है.

Advertisement

अदालत ने निर्देश दिया है कि जल्द सुनवाई के अनुरोध के लिए वो सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री से संपर्क करें. अब रजिस्ट्री से अनुमति मिलने के बाद ही साफ होगा कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर कब सुनवाई करेगा.

याचिगा में सीबीआई जांच की मांग

बता दें कि भरत तिवारी के एनकाउंटर मामले की सुनवाई के लिए दाखिल की गई याचिका में मांग की गई है कि भरत की मौत के इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच CBI को सौंपी जाए. इसके साथ ही इस एनकाउंटर में शामिल रहे सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज की जाए. 

याचिका में देश में कानून के शासन की रक्षा के लिए एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति बनाए जाने की भी मांग की गई है. शर्त ये भी है कि इस समिति की अध्यक्षता की कमान सुप्रीम कोर्ट के ही किसी रिटायर्ड जज के हाथ सौंपी जाए.

Advertisement

फर्जी एनकाउंटर और हत्या का आरोप

याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि भरत भूषण तिवारी की मौत एक 'फर्जी एनकाउंटर' और सोची-समझी हत्या है. याचिका में कहा गया है कि सच सामने लाने के लिए मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है. 

कौन थे भरत भूषण तिवारी?

भरत भूषण तिवारी (28) भोजपुर के बिलौती गांव का रहने वाले थे. स्थानीय मुद्दों को उठाने के चलते वो काफी लोकप्रिय हो गए. वो सड़क, बिजली, पेयजल और बाढ़ प्रभावित लोगों के पुनर्वास जैसे मुद्दे उठाते रहे हैं. भरत सोन नदी के किनारे बसे बाढ़ प्रभावित गांवों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते थे. 

यह भी पढ़ें: 'भरत भूषण एनकाउंटर का लें स्वतः संज्ञान', पत्र लिखकर की CJI से मांग

भरत तिवारी सोशल मीडिया, खासकर फेसबुक पर काफी सक्रिय थे. यहां वो प्रशासनिक अधिकारियों और सरकार के खिलाफ वीडियो और पोस्ट करते थे. वो बिहार सरकार, प्रशासनिक व्यवस्था और राजनीतिक नेताओं की खुलकर आलोचना करने के लिए जाने जाते थे. ऐसे में एनकाउंटर में उनकी मौत से उनके समर्थकों को झटका लगा है और न्याय की मांग कर रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »