बिहार: सहरसा में ढाई साल की बच्ची से हैवानियत, खून से लथपथ खेत में मिली मासूम, हालत नाजुक

बिहार के सहरसा जिले के चिकनी गांव में ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बच्ची खेत में खेल रही थी, तभी घटना हुई. मासूम को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में रेफर किया गया है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
ढाई साल की बच्ची से रेप (Photo: Representational) ढाई साल की बच्ची से रेप (Photo: Representational)

धीरज कुमार सिंह

  • सहरसा ,
  • 18 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:58 AM IST

बिहार के सहरसा जिले के एक गांव में ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. घटना मंगलवार को करीब साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है. इस वारदात के सामने आने के बाद गांव में गुस्से का माहौल है. 

पीड़िता के पिता ने सदर अस्पताल सहरसा में बताया कि उनकी बच्ची खेत में खेल रही थी. इसी दौरान कोई शख्स ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया. घटना के बाद से परिजन सदमे में हैं और वो आरोपी के खिलाफ सख्त सजा की मांग कर रहे हैं. 

Advertisement

ढाई साल की मासूम बच्ची से रेप

परिजनों के अनुसार बच्ची बेहोशी की हालत में मिली. मजहर नाम के शख्स को बच्ची खेत के पास गंभीर हालत में मिली, जिसके बाद उसने परिजनों को सूचना दी और बच्ची को अस्पताल पहुंचाया.  पीड़िता के पिता ने गांव के ही राजकुमार शर्मा पर आरोप लगाया है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. घटनास्थल पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

डीएसपी अजित कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होती दिख रही है. बच्ची होश में है, लेकिन गंभीर चोट के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है. अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement