पटना में युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने गांव के दो लोगों पर जताया शक, जांच में जुटी पुलिस

बिहार की राजधानी पटना के शाहपुर थाना क्षेत्र में देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात के बाद हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए. परिजनों ने पुराने विवाद को हत्या की वजह बताते हुए गांव के दो लोगों पर शक जताया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

Advertisement
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस.(Photo: Representational) CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस.(Photo: Representational)

मनोज कुमार सिंह

  • पटना,
  • 26 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:58 PM IST

बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों ने एक बार फिर बेखौफ होकर खूनी वारदात को अंजाम दिया है. शाहपुर थाना क्षेत्र के मठियापुर गांव में देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि हमलावर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए.

मृतक की पहचान बबन राय के रूप में हुई है. परिजनों के मुताबिक, अपराधियों ने बबन राय को एक के बाद एक दो गोलियां मारीं. गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और खून से लथपथ हो गए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पटना में तेज प्रताप यादव गिरफ्तार! NEET प्रदर्शन में सड़क पर उतरने के बाद बिहार पुलिस का एक्शन

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. परिजन घायल बबन राय को आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

गोली चलने की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन

मृतक के भाई पप्पू राय ने बताया कि देर रात अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी. कुछ देर बाद जानकारी मिली कि उनका भाई सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा है.

जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो बबन राय खून से लथपथ पड़े हुए थे. परिजनों ने बिना देर किए उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. गांव में भी दहशत और तनाव का माहौल है. बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए.

Advertisement

पुराने विवाद को हत्या की वजह मान रहे परिजन

पप्पू राय ने बताया कि गांव के ही पिंटू और दिलीप से बबन राय का काफी समय से विवाद चल रहा था. परिजनों का मानना है कि इसी पुराने विवाद के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया.

हालांकि, पुलिस अभी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. शुरुआती जांच में आपसी रंजिश का एंगल सामने आया है, लेकिन पुलिस अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल कर रही है.

परिजनों ने दोनों संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. उनका कहना है कि दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, आरोपियों की तलाश जारी

वारदात की सूचना मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है.

आरोपियों तक पहुंचने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय इनपुट के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है.

फिलहाल हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और वारदात में शामिल आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »