प्रिंसिपल ने छात्र को इतना मारा कि छाती में हो गई इंटरनल इंजरी...,स्कूल में चिकन पार्टी का किया था खुलासा

मुंगेर के असरगंज स्थित एक स्कूल में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. चिकन पार्टी का खुलासा करने वाले छात्र की कथित पिटाई का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. घायल बच्चे को बेहतर इलाज के लिए रेफर करना पड़ा है.

Advertisement
प्रिंसिपल ने छात्र को इतना मारा कि छाती में हो गई इंटरनल इंजरी (Photo: itg) प्रिंसिपल ने छात्र को इतना मारा कि छाती में हो गई इंटरनल इंजरी (Photo: itg)

गोविंद कुमार

  • मुंगेर ,
  • 19 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:06 AM IST

बिहार में मुंगेर के असरगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय सजुआ में मंगलवार को स्कूल के टीचर्स और प्रिंसिपल पर छात्रों को बाहर कर कैंपस में मुर्गा पार्टी करने का आरोप लगा था. आयुष कुमार समेत कुछ छात्रों ने इसका खुलासा किया था. ऐसे में अब आरोप है कि बुधवार को जब छात्र आयुष कुमार स्कूल पहुंचा तो प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार सिंह ने उसे कक्षा से निकालकर जमकर लात-घूंसे से पिटाई कर दी. वहीं अन्य शिक्षक मूकदर्शक बने रहे.

Advertisement

जख्मी छात्र को सहपाठी ने पहुंचाया घर

पिटाई के बाद छात्र जख्मी हो गया. जख्मी छात्र को सहपाठी ने किसी तरह घर पहुंचाया. वहीं परिजनों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो मां एवं दादी बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्कूल पहुंचीं लेकिन प्रिंसिपल प्रदीप कुमार सिंह स्कूल से फरार हो गए. परिजन आनन-फानन में बच्चे को लेकर असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. वहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. कामिनी कुमारी ने बच्चे का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया.

छाती में हो गई इंटरनल इंजरी 

मामले में डॉक्टर ने बताया कि बच्चे के छाती के अंदरूनी हिस्से में गंभीर चोटें आई हैं. मालूम हो कि छात्र आयुष ने स्कूल परिसर में मुर्गा पार्टी का विरोध कर मीडिया से मुखातिब हुआ था जिसका परिणाम उसे लात-घूंसे झेलना पड़ा.छात्र की मां नीतू यादव ने बताया कि आयुष कमजोर है और इनका इलाज भागलपुर के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Advertisement

शिक्षकों और प्रिंसिपल ने मिलकर पीटा

वहीं बीजेपी ने प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार मुन्ना ने कहा कि स्कूल में चिकन पार्टी होना ही अपने आप में बड़ा सवाल है और जिस बच्चे ने हिम्मत कर इसका खुलासा किया उसे शिक्षकों और प्रिंसिपल ने मिलकर पीटा है. बच्चे को गंभीर स्थिति में भागलपुर रेफर करना पड़ा है. उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी से इसमें शामिल सभी शिक्षक और प्रिंसिपल पर कठोर कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में किसी की गलती को किसी भी कीमत पर माफ नहीं करेगी.

 मामले पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कुणाल गौरव ने कहा कि मामले की जानकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और मीडिया के जरिए मिली है.आरोपी प्रधानाध्यापक से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है और कल से कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »