Advertisement

Bihar Cabinet Expansion Live: निशांत समेत 32 मंत्रियों ने ली शपथ, PM मोदी-नीतीश भी रहे मौजूद

aajtak.in | पटना | 07 मई 2026, 12:48 PM IST

Bihar cabinet expansion Live Updates: बिहार की राजनीति में आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कैबिनेट का विस्तार के लिए आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 32 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण ली है. सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में बीजेपी, जेडीयू और सहयोगी दलों के कोटे से अनुभवी दिग्गजों के साथ कई नए चेहरों को भी जगह दी गई है.

बिहार सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज, शपथ लेंगे 32 विधायक. (photo: ITG)

Bihar cabinet expansion Live Updates: पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह खत्म हो गया है, जहां निशांत कुमार, विजय सिन्हा श्रवण कुमार और लेसी सिंह जैसे 32 मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और नीतीश कुमार की मौजूदगी में शपथ ग्रहण की. इस भव्य समारोह में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी भाग लिया.

सूत्रों के मुताबिक, सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड से 16-16 मंत्रियों ने शपथ ली. NDA सरकार में शामिल बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी(आर) और HAM के कोटे से कुल 32 विधायकों को आज मंत्री पद की शपथ लेने की सूचना दी गई थी.

बताया जा रहा है कि एनडीए सरकार के इस मंत्रिमंडल विस्तार में संतुलन और संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखा गया है.

12:31 PM (एक महीने पहले)

सम्राट के 32 मंत्रियों ने ली मंत्री पद की शपथ

Posted by :- Nitin

पटना के गांधी मैदान में भगवान सिंह कुशवाहा, अरुण शंकर प्रसाद, मदन सहनी, डॉ. संतोष कुमार सुमन, रमा निषाद, रत्नेश सदा, कुमार शैलेन्द्र, शीला कुमारी, केदार प्रसाद गुप्ता और लखेन्द्र कुमार रौशन ने बिहार के मंत्री पद की शपथ ली.


 

12:22 PM (एक महीने पहले)

बिहार सरकार में मंत्री बने निशांत कुमार

Posted by :- Nitin

पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने बिहार सरकार के मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है. उन्होंने पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में विजय सिन्हा, श्रवण कुमार, दिलीप कुमार जयसवाल, लेसी सिंह के बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली.

 

12:13 PM (एक महीने पहले)

गांधी मैदान में मंच पर पहुंचे पीएम मोदी

Posted by :- Nitin

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार सरकार के कैबिनेट विस्तार के भव्य शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पटना के गांधी मैदान पहुंच गए हैं, जहां कुछ देर में शपथग्रहण समारोह शुरू होगा.

12:11 PM (एक महीने पहले)

'बिहार के लिए सौभाग्य की बात है', कैबिनेट विस्तार पर बोले जीतनराम मांझी

Posted by :- Nitin

बिहार मंत्रिमंडल विस्तार के शपथ ग्रहण समारोह पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, 'ये बिहार है और यहां एनडीए की सत्ता रही है. अच्छा काम हुआ है. कई लोगों में यह आशंका थी कि नीतीश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे; लेकिन उन्होंने इस्तीफा देकर अपार उदारता का परिचय दिया... प्रधानमंत्री स्वयं आशीर्वाद देने आ रहे हैं और गृह मंत्री अमित शाह पहले ही आ चुके हैं. ये वास्तव में बिहार के लिए सौभाग्य की बात है…'
 

Advertisement
12:05 PM (एक महीने पहले)

मंच पर पहुंचे नीतीश कुमार

Posted by :- Nitin

बिहार सरकार के कैबिनेट विस्तार के भव्य शपथग्रहण समारोह में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंच गए हैं, जहां मंच पर मौजूद लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया. इसी दौरान मंच पर पहले से मौजूद बेटे निशांत में अपने पिता का पैर छूकर आर्शीवाद लिया. 

11:59 AM (एक महीने पहले)

गांधी मैदान पहुंचे पीएम मोदी, थोड़ी में शपथ लेंगे सम्राट के मंत्री

Posted by :- Nitin

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार सरकार के कैबिनेट विस्तार समारोह में भाग लेने के लिए पटना के गांधी मैदान पहुंच गए हैं. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह की मौजूदगी में सम्राट के 32 मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे.

11:50 AM (एक महीने पहले)

पटना पहुंचे पीएम मोदी, थोड़ी देर में पहुंचेंगे गांधी मैदान

Posted by :- Nitin

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना पहुंच गए हैं, जहां से वह कुछ देर में ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित सम्राट कैबिनेट के विस्तार के लिए आयोजित शपथग्रहण समारोह में भाग लेंगे.  

10:58 AM (एक महीने पहले)

BJP के 15 मंत्री लेंगे शपथ

Posted by :- Nitin

सूत्रों ने दावा किया है कि पटना के गांधी मैदान में आयोजित बिहार सरकार के कैबिनेट विस्तार के भव्य शपथग्रहण समारोह में बीजेपी के 15 मंत्री शपथ लेंगे. इसके साथ ही सरकार में बीजेपी के प्रतिनिधियों की संख्या मुख्यमंत्री समेत 16 हो जाएगी.  

10:00 AM (एक महीने पहले)

बिहार में शपथ लेने वाले संभावित मंत्रियों की फाइनल लिस्ट

Posted by :- Nitin

पटना के गांधी मैदान में शपथ लेने वाली संभावित सम्राट की सेना की फाइनल लिस्ट सामने आ चुकी है.

बीजेपी के मंत्री

  • राम कृपाल यादव 
  • केदार गुप्ता 
  • नीतीश  मिश्रा  
  • मिथलेश तिवारी 
  • रमा निषाद  
  • विजय कुमार सिन्हा 
  • दिलीप जायसवाल  
  • प्रमोद चंद्रवंशी 
  • लखविंदर पासवान 
  • संजय टाइगर
  • इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र
  • नंद किशोर राम
  • रामचंद्र प्रसाद
  • अरुण शंकर प्रसाद

JDU के मंत्री 

  • निशांत कुमार
  • श्रवण कुमार 
  • मदन सहनी 
  • लेसी सिंह 
  • श्वेता गुप्ता 
  • भगवान सिंह कुशवाहा
  • दामोदर रावत 
  • बुलो मंडल
  • सुनील कुमार
  • शीला मंडल
  • रत्नेश सदा
  • जमा खान
  • अशोक चौधरी

LJP(RV) के मंत्री

  • संजय पासवान 
  • संजय सिंह 

HAM के मंत्री 

  • संतोष सुमन

RLM के मंत्री

  • दीपक प्रकाश
Advertisement
9:49 AM (एक महीने पहले)

निशांत कुमार भी लेंगे मंत्री पद की शपथ

Posted by :- Nitin

 सूत्रों ने बताया कि दोपहर को पटना के गांधी मैदान में होने वाले एनडीए सरकार के कैबिनेट विस्तार में 30 से ज्यादा विधायक शपथ लेंगे. बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण करने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत का नाम भी शामिल है. वह पीएम मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में मंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे  

9:34 AM (एक महीने पहले)

जेडीयू नेता रत्नेश सदा भी लेंगे मंत्री पद की शपथ

Posted by :- Nitin

बिहार मंत्रिमंडल विस्तार पर जेडीयू नेता रत्नेश सदा ने कहा, 'मुझे मंत्रिमंडल में पद मिलने के संबंध में फोन आया है. आज का दिन मेरे लिए गर्व का दिन है, खासकर पश्चिम बंगाल में भाजपा-एनडीए की जीत के कारण. CM सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार के दिन से अधिक खुशी का अवसर और कोई नहीं हो सकता.'

 

8:31 AM (एक महीने पहले)

शपथग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी, पीएम मोदी-अमित शाह और नितिन नवीन होंगे शामिल

Posted by :- Nitin

पटना के गांधी मैदान में बिहार सरकार के मंत्रिमंडल के भव्य शपथग्रहण समारोह की तैयारिया लगभाग पूरी हो चुकी हैं. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और कई अन्य नेता भाग लेंगे.

 

8:28 AM (एक महीने पहले)

जेडीयू कोटे से कौन-कौन बन रहा मंत्री

Posted by :- Nitin

जेडीयू की तरफ से शपथ लेने के लिए जिन नेताओं को फोन गए हैं, उसमें लेसी सिंह, मदन सहनी, भगवान सिंह कुशवाहा, श्वेता गुप्ता और सुनील कुमार का नाम है. जेडीयू से नए चेहरे में श्वेता गुप्ता को शपथ के लिए फोन आया है. जेडीयू से सभी पुराने चेहरों को कॉल आया. बताया जा रहा है कि दामोदर रावत को भी कॉल आया.

8:13 AM (एक महीने पहले)

बीजेपी के संभावित मंत्रियों की लिस्ट

Posted by :- Nitin

बिहार सरकार के होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी की ओर से 10 से ज्यादा विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. सूत्रों ने बताया कि अब बीजेपी के 11 विधायकों में मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के लिए फोन आ चुका हैं. जिसमें राम कृपाल यादव, केदार गुप्ता, नीतीश मिश्रा, मिथलेश तिवारी, रमा निषाद, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, प्रमोद चंद्रवंशी, लखविंदर पासवान, संजय टाइगर, इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र का नाम शामिल है.

Advertisement
8:06 AM (एक महीने पहले)

सम्राट की सेना में कौन-कौन? आने लगे कॉल, जानिए लिस्ट में कौन नए-पुराने चेहरे

Posted by :- Nitin

बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद 22 दिन के बाद आज कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है. पटना के गांधी मैदान में दोपहर 12 बजे शपथ ग्रहण समारोह रखा गया है. सम्राट कैबिनेट बीजेपी और जेडीयू में 50-50 का फॉर्मूला यानी बराबर-बराबर मंत्री दोनों पार्टी से बनाए जा सकते हैं. मंत्री पद की शपथ लेने वाले नेताओं के फोन आने शुरू हो गए हैं? यहां पढ़ें पूरी खबर...

8:05 AM (एक महीने पहले)

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया शुरू, नेताओं को आने लगे फोन

Posted by :- Nitin

बिहार में आज गुरुवार को कैबिनेट विस्तार की प्रक्रिया शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित मंत्रियों को सुबह से ही फोन कॉल मिलने शुरू हो गए हैं. बीजेपी से विजय कुमार सिन्हा और नीतीश मिश्रा समेत 11 नेताओं को सूचना दी गई है. जेडीयू कोटे से श्रवण कुमार और लेसी सिंह जैसे पुराने चेहरों के साथ श्वेता गुप्ता जैसे नए नाम शामिल हैं. इसके अलावा हम (HAM) से संतोष सुमन और एलजेपीआर (LJPR) से दो नेताओं को भी कॉल आया है. बताया जा रहा है कि ये विस्तार क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को साधने के लिए किया जा रहा है. पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले समारोह में ये सभी नेता पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे.