बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का नतीजा आ गया है. जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने बीजेपी के नीरज कुमार को 19,324 वोटों से हराकर जीत दर्ज की है. 30 जुलाई को हुए मतदान के बाद 3 अगस्त को पटना के बोरिंग रोड स्थित एएन कॉलेज में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई थी. शुरुआती राउंड से बढ़त बनाने वाले प्रशांत किशोर ने आखिर तक अपनी लीड बरकरार रखी. बीजेपी के नीरज कुमार दूसरे स्थान पर रहे, जबकि आरजेडी की रेखा कुमारी तीसरे नंबर पर रहीं.
बांकीपुर विधानसभा सीट लंबे समय से बीजेपी का गढ़ मानी जाती रही है. ऐसे में इस सीट पर प्रशांत किशोर की जीत को जन सुराज के लिए बड़ी राजनीतिक सफलता माना जा रहा है. यह प्रशांत किशोर का पहला चुनाव था और उन्होंने अपनी चुनावी पारी जीत के साथ शुरू की.
यह भी पढ़ें: 'अपराधी को CM बनाएंगे तो तरक्की नहीं होगी', बांकीपुर में बढ़त के बीच PK का बीजेपी पर हमला
चुनाव आयोग और जिला प्रशासन ने काउंटिंग को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराने के लिए खास इंतजाम किए हैं. मतगणना के दिन इलाके में वाहनों की आवाजाही को सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष दिशानिर्देश जारी किए हैं.
यह भी पढ़ें: LIVE: बांकीपुर-दतिया में उलटफेर, मांजलपुर में कमल... 3 राज्य, 3 सीटों के देखें नतीजे
एएन कॉलेज परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है. केंद्र के अंदर सिर्फ उन्हीं लोगों को प्रवेश मिलेगा, जिन्हें निर्वाचन आयोग ने आधिकारिक पास जारी किया है.
यह भी पढ़ें: Manjalpur Upchunav 2026 Result LIVE: मांजलपुर में पहले राउंड में बीजेपी की बढ़त, काउंटिंग जारी
प्रत्याशियों और उनके चुनाव एजेंटों की एंट्री के लिए एएन कॉलेज का गेट नंबर एक निर्धारित किया गया है. यहां से सख्त चेकिंग के बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया जाएगा.
बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना के बीच बीजेपी ने हार स्वीकार कर ली है. पार्टी के काउंटिंग एजेंट मतगणना केंद्र से बाहर निकल गए हैं. अब जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर की जीत के आधिकारिक ऐलान का इंतजार है. बता दें कि 28वें राउंड के बाद जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर 59,213 वोटों के साथ 19,419 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं.
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना जारी है. 31 में से 28वें राउंड के बाद जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर 59,213 वोटों के साथ 19,419 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि बीजेपी के नीरज कुमार को 39,794 वोट मिले हैं.
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना जारी है. 31 में से 27वें राउंड के बाद जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर 55,780 वोटों के साथ 16,887 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि बीजेपी के नीरज कुमार को 38,893 वोट मिले हैं.
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना जारी है. 31 में से 25 राउंड पूरे होने तक जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर 14,953 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि बीजेपी के नीरज कुमार दूसरे स्थान पर हैं.
19वें राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद प्रशांत किशोर ने 11,289 वोटों की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है. दूसरे नंबर पर बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार हैं.
बांकीपुर सीट पर 18वें राउंड की काउंटिंग के बाद जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर की बढ़त 10 हजार के आंकड़े को पार कर गई है. अब तक प्रशांत किशोर को कुल 35,713 वोट प्राप्त हुए हैं. वहीं, बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार को 18 राउंड के बाद 25,277 वोट मिले हैं.
17वें राउंड की काउंटिंग के बाद प्रशांत किशोर ने 9,581 वोटों की बढ़त हासिल की है. प्रशांत किशोर जीत की ओर आगे बढ़ते दिख रहे हैं.
जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर की बढ़त में लगातार इजाफा हो रहा है. 15वें राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद प्रशांत किशोर ने 8,202 वोटों की लीड हासिल की है.
बांकीपुर सीट पर 13वें राउंड की काउंटिंग समाप्त होने के बाद प्रशांत किशोर ने 7,119 वोटों की लीड हासिल की है. अब तक हुई मतगणना में प्रशांत किशोर को कुल 26,113 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार 18,994 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं.
बिहार की बांकीपुर सीट पर 11वें राउंड की काउंटिंग के बाद प्रशांत किशोर ने 6,419 वोटों की बढ़त हासिल की है. प्रशांत किशोर को कुल 21,941 वोट मिले हैं.
बांकीपुर सीट पर 10वें राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है. वे अब बीजेपी प्रत्याशी से 6,011 वोटों से आगे चल रहे हैं.10वें दौर की गिनती के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार को 14,048 वोट मिले हैं, जबकि आरजेडी की उम्मीदवार रेखा कुमारी 3,983 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं.
बांकीपुर में सात राउंड की मतगणना पूरी हो गई है. इसके साथ ही प्रशांत किशोर 3811 वोटों की बढ़त बना ली है.
बांकीपुर उपचुनाव में जारी मतगणना में जन सुराज प्रत्याशी प्रशांत किशोर शुरू से ही बढ़त बनाए हुए हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, छठे राउंड की मतगणना पूरी हो गई है और प्रशांत किशोर 3,451 वोटों से आगे चल रहे हैं.
बांकीपुर सीट पर पांचवें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है. पांचवें चरण के बाद प्रशांत किशोर की बढ़त और मजबूत हो गई है. वह अब 2,319 वोटों से आगे चल रहे हैं.
बांकीपुर सीट पर चौथे राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 1,145 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं. (Input: Shashi Bhushan)
पटना में बीजेपी के कार्यकर्ता बांकीपुर उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार नीरज कुमार की जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रहे हैं. चुनावी नतीजों से पहले जश्न की तैयारी करते हुए कार्यकर्ताओं ने कई किलोग्राम लड्डू तैयार करवाए हैं.
बांकीपुर विधानसभा सीट पर तीसरे राउंड की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर 1,162 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं. तीन राउंड की मतगणना पूरी होने तक प्रशांत किशोर को कुल 5,032 वोट मिले हैं. (Input: Shashi Bhushan)
दूसरे चरण की गिनती के बाद जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर 1,161 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं. प्रशांत किशोर को कुल 3,795 वोट मिले हैं. वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार नीरज कुमार दूसरे स्थान पर हैं. आरजेडी प्रत्याशी रेखा कुमारी तीसरे नंबर पर हैं. (Input: Shashi Bhusan)
बांकीपुर विधानसभा सीट पर मतगणना के बीच बीजेपी नेता और कार्यकर्ता अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रहे हैं. 200 किलो लड्डू बनाकर रखे गए हैं. (Input: Rohit Singh)
बिहार की बांकीपुर सीट से मतगणना के पहले राउंड के नतीजे सामने आ गए हैं. प्रथम चरण की गिनती के बाद जन सुराज पार्टी (JSP) के प्रत्याशी (प्रशांत किशोर) आगे चल रहे हैं. पहले राउंड के अंत तक जन सुराज पार्टी को 2,220 वोट मिले हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार 1,423 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के खाते में 501 मत आए हैं.
बिहार में बांकीपुर उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है. सबकी नजरें इस बात पर हैं कि क्या जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर, जो पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं, बीजेपी से यह सीट छीन पाते हैं या नहीं.
बांकीपुर में 8 बजे से शुरू होने वाली मतगणना 31 राउंड में पूरी होगी. एक राउंड मे 14 टेबल पर 14 EVM में पड़े मतों की गिनती की जाएगी.
(इनपुट- शशि भूषण)
बांकीपुर में मतगणना की तैयारियां शुरू हो गई हैं. भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और सुरक्षा के इंतजामों पर नजर रखी जा रही है.
बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना एएन कॉलेज में होगी. ऐसे में कॉलेज परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है. मतगणना केंद्र के अंदर सिर्फ उन्हीं लोगों को प्रवेश मिलेगा, जिन्हें निर्वाचन आयोग ने आधिकारिक पास जारी किया है. बिना पास के किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं होगी.
बांकीपुर सीट बीजेपी के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी. ऐसे में यहां 30 जुलाई को उपचुनाव के लिए मतदान कराए गए थे. आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी.
बांकीपुर विधानसभा सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती रही है. इस बार 30 जुलाई को हुए उपचुनाव में खास बात ये है कि इस बार चुनावी रणनीतिकार और जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी मैदान में हैं. प्रशांत किशार बांकीपुर सीट से अपनी चुनावी पारी शुरू कर रहे हैं.