2015 में Ola को रोजाना हुआ करीब 6 करोड़ का नुकसान

मोबाइल ऐप बेस्ड कैब प्रोवाइडर Ola को फायनेंशियल इयर 2015-16 में कुल 2311 करोड़ रुपये यानी रोजाना 6 करोड़ रुपये का घाटा हुआ.

Advertisement
Ola Ola

साकेत सिंह बघेल / BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 01 मई 2017,
  • अपडेटेड 1:28 PM IST

जापानी निवेश कंपनी सॉफ्टबैंक के सहयोग से चलने वाली मोबाइल ऐप बेस्ड कैब प्रोवाइडर Ola को फायनेंशियल इयर 2015-16 में कुल 2311 करोड़ रुपये यानी रोजाना 6 करोड़ रुपये का घाटा हुआ. इस दौरान कंपनी को प्रमोशन पर काफी खर्च करना पड़ा और कर्मचारी का खर्च भी ज्यादा रहा. ओला ने ग्राहकों को भी आकर्षक ऑफर्स और डिस्काउंट दिए जिससे बड़ा नुकसान बढ़ गया.

Advertisement
बंगलुरू की कंपनी ओला ने कोर्पोरेट मंत्रालय को दी गयी सूचना में बताया है कि उसे 2014-15 के 796 करोड़ की तुलना में में तीन गुना ज्यादा घाटा हुआ. ओला की अमेरिकी कंपनी UBER से कड़ी प्रतिस्पर्धा है.

ओला को चलाने वाली ANI टेक्नोलॉजी के राजस्व में 2015-16 में 758.23 करोड़ रुपपये की ग्रोथ हुई जबकि उसके पिछले फायनेंशियल इयर में ये 103.77 करोड़ रुपये थी. हालांकि ओला ने उसे भेजे गए ई-मेल का जवाब नहीं दिया.

रिसर्च एवं एनालिटिक्स कंपनी की को फाउंडर आंचल अग्रवाल ने कहा कि वैसे कुल घाटा बड़ा है लेकिन नुकसान का अंतर काफी कम हुआ है. उन्होंने कहा कि कंपनी 2014-15 में हर एक रुपया की कमाई पर 8.5 रपये खर्च करती थी जो 2015-16 में प्रति एक रुपया पर चार रुपये हो गया था.

Advertisement

ओला को ये नुकसान इसलिए झेलना पड़ा क्योंकि कंपनी ने विज्ञापन और ड्राइवरों को दिए जाने वाले शुरुआती भत्ते में अपना पैसा लगाया. लेकिन आपको याद हो कि पिछले कुछ दिनों कुछ बड़े शहरों में हड़ताल पर थे, जिसका घाटा भी ओला को के हिस्से में आया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement