मारुति सुजुकी सॉफ्टवेयर अपग्रेड और फ्यूल फिल्टर्स की मरम्मत के लिए मंगाएगी ये कार्स

पहले S-Cross और अब बलेनो और स्विफ्ट डिजायर. मारुति सुजुकी ने अब कुछ खामियों को ठीक करने के लिए बलेनो और स्विफ्ट डिजायर वापस मंगाया जाएगा.

Advertisement
Baleno Baleno

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 27 मई 2016,
  • अपडेटेड 12:44 PM IST

देश की सबसे बड़ी कार मेकर कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने स्विफ्ट डिजायर और बलेनो को वापस मंगाने का ऐलान किया है. आपको बता दें कि एयरबैग कंट्रोलर सॉफ्टवेयर और फ्यूल फिल्टर में मरम्मत के लिए कंपनी ने ये फैसला किया है.

कंपनी ने इसके तहत 75,419 बलेनो को एयरबैग सॉफ्टवेयर को फिक्स करने के लिए वापस मंगाया है. इसके अलावा टॉप सेलिंग कार स्विफ्ट डिजायर के 1,961 युनिट्स मंगाए जाएंगे. कंपनी इनकी जांच करेगी और खराब फ्यूल फिल्टर्स को बदलेगी.

Advertisement

गौरतलब है कि 3 अगस्त 2015 से 17 मई 2016 तक बनी बलेनो के पेट्रोल और डिजल वैरिएंट्स को सॉफ्टवेयर कंट्रोलर अपग्रेड करने के लिए वापस मंगाया जाएगा.

स्विफ्ट डिजायर की सिर्फ AGS वैरिएंट्स को ही फ्यूल फिल्टर्स में जांच और रिप्लेसमेंट के लिए वापस मंगाया गया है. ज्यादा जानकारी के लिए कंपनी की वेबसाइट देख सकते हैं जहां आपको एक फॉर्म फिल करना होगा.

मारुति सुजुकी डीलर्स 31 मई से इन को इसे लाने के लिए कहेंगे. कंपनी के मुताबिक इसके लिए पैसे नहीं लिए जाएंगे.


आपको बता दें कि हाल ही में मारुति सुजुकि ने S-Cross कार के लिए सर्विस कैंपेन चलाने का ऐलान किया है. इसके तहत 20,427 कारों में ब्रेक के कुछ पार्ट्स बदले जाएंगे. इनमें अप्रैल 2015 से के बीच बनी कार शामिल होंगी.


फोर्ड इंडिया ने भी हाल ही में 48,700 कॉम्पैक्ट एसयूवी EcoSport में फ्यूल और ब्रेक की जांच करने के लिए इन्हें वापस मंगाने का ऐलान किया है. कंपनी के मुताबिक ऐसा सेफ्टी के लिए किया जा रहा है ताकि को ठीक करके संभावित खतरों से बचा जा सके.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement