2017 Geneva मोटर शो में TATA मोटर्स ने अपने आने वाले कॉम्पैक्ट SUV Nexon को पेश किया. कंपनी का कहना है कि कार में नई 1.5 लीटर Revorotq डीजल मोटर इंजन है. साथ ही 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है.
नए Nexon में हाल ही HEXA में लॉन्च किए गए को भी ऐड किया गया है. Nexon में TATA की IMPACT डिजाइन दी गई है जो नए SUV को और भी खूबसूरत बनाती है. सामने से देखें तो कार बहुत ही आकर्षक नजर आती है, साथ ही इसका डुअल पेंट कलर स्कीम इसे बेहद शानदार बनाता है.
नए कॉम्पैक्ट SUV में 200mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है. इसकी लंबाई 3995mm,चौड़ाई 1181.4mm और हाइट 1607.4mm है. वहीं इसमें 2498mm का व्हीलबेस दिया गया है.
नए में इसके एक्सटिरियर की तरह ही शानदार इंटिरियर भी दिया गया है. इसका केबिन एक नए लुक में नजर आ रहा है. रोचक बात तो ये है कि आपको इसके सेंटर केबिन कंसोल के आसपास कोई भी बटन नजर नहीं आएगा जिससे ये पता चलता है कि इंजिनियर्स ने इसे सिंपल रखने की कोशिश की है.
इससे भी खास बात ये है कि इसमें एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सेटअप दिया गया है वैसा ही जैसा Audi के कारों में देखने को मिलता है.
उम्मीद है कि इस साल के अंत तक Nexon भारत में लॉन्च होगा. बाजार में आने के बाद इस नई कार का मुकाबला Hyundai Creta, Ford Ecosport और Maruti Suzuki Vitara Brezza से रहेगा.
साकेत सिंह बघेल