ऑटो कंपनी फोर्ड इंडिया ने GST के तहत बड़ी कारों और SUV पर सेस बढ़ाने के फैसले के बाद अपने प्रिमियम SUV Endeavour की कीमत 1.8 लाख रुपये तक बढ़ाने का फैसला किया है. कंपनी भारत में Figo हैचबैक से लेकर Mustang सिडान तक व्हीकल्स सेल करती है.
कंपनी के एक प्रवक्ता ने पीटीआई को ये जानकारी दी कि, अलग-अलग वैरिएंट के हिसाब से Endeavour की कीमतें से लेकर 1.8 लाख रुपये तक बढ़ाई गईं हैं. इससे पहले बाकी ऑटो मेकर कंपनियां जैसे Hyundai Motor India, Fiat Chrysler Automobiles (FCA), Honda Cars India और Toyota Kirloskar Motor (TKM) ने भी सेस के चलते बढ़ी हुई कीमतों की घोषणा कर दी थी.
GST पर सेस की दर में इजाफा किए जाने के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Hyundai मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) ने अपने विभिन्न मॉडलों की कीमत में 84,867 रुपये तक की बढ़ोतरी की है. कंपनी ने अपनी हैचबैक कार Elite i20 की कीमत में 12,547 रुपये की बढ़ोतरी की है.
वहीं नए मिड साइज वाले सिडान Verna में 29,090 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. इसी तरह की कीमत में 20,900 से 55,375 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. कंपनी की Elantra अब 50,312 से 75,991 रुपये तक और प्रिमियम SUV Tuscon 64,828 रुपये से 84,867 रुपये तक महंगी मिलेगी.
होंडा कार्स इंडिया ने अपने City, BR-V और CR-V मॉडलों में भी कीमतों के बढ़ोतरी की घोषणा की थी. इन कारों की कीमतें 7,003 रुपये से लेकर 89,069 रुपये तक बढ़ाई गई हैं. साथ ही Toyota किर्लोस्कर मोटर ने अपने मॉडल Innova Crysta और प्रिमियम SUV Fortuner की कीमतें 13,000 रुपये से लेकर 1.6 लाख रुपये तक बढ़ाने की घोषणा की कर दी थी.
साकेत सिंह बघेल