Datsun ने लॉन्च किया Go और Go+ का स्पेशल एनिवर्सरी एडिशन, जोड़े गए हैं आकर्षक फीचर्स

Datsun ने भारत में तीसरी सालगिरह पूरी करने के खास मौके पर Go और Go+ का स्पेशल एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च किया है, जिसमें कई आकर्षक फीचर जोड़े गए हैं.

Advertisement
एनवर्सरी एडिशन डैटसन Go एनवर्सरी एडिशन डैटसन Go

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 11 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 1:49 PM IST

Datsun ने भारत में तीसरी सालगिरह पूरी करने के मौके पर Go और Go+ का स्पेशल एनिवर्सरी एडिशन पेश किया है. इनकी कीमत क्रमश: 4.19 लाख रुपये और 4.96 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है.


दोनों ही कार रेगुलर Go और Go+ की तरह ही हैं लेकिन सालगिरह को उत्सव खास बनाने के लिए इनमें और इंटिरियर में ब्लू ट्रिम दिए गए हैं. ब्लू ट्रिम को डैशबोर्ड, सीट और सेंट्रल कंट्रोल में देखा जा सकता है.

Advertisement


स्पेशल एडिशन को वाकई स्पेशल बनाने इन कारों में केबिन में एम्बियंट लाइटिंग दी गई है जिसे किया जा सकता है. इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ रेडी ऑडियो सॉल्यूशन पीछे की तरफ ब्लैक स्पोर्टी स्पॉइलर दिया गया है. पैकेज में रिवर्स पार्किंग सेंसर और रिमोट की भी शामिल है.

Go और Go+ में 1.2 लीटर इंजन दिया गया है जो 67BHP का पॉवर और 104Nm का टॉर्क पैदा करता है. इनकी माइलेज कंपनी के मुताबिक 19.4 km/l की है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement