Hyundai Creta फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च, मई के अंत में होगी डिलीवरी

2018 Hyundai Creta फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च हो गई है. कंपनी ने इसके पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती कीमत 9.43 लाख रुपये और डीजल वेरिएंट के लिए शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है. नई क्रेटा फेसलिफ्ट के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत पुराने वेरिएंट की तुलना में 15,000 रुपये ज्यादा है. इसी तरह इसके टॉप SX (O) पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 57,000 रुपये तक ज्यादा रखी गई है.

Advertisement
2018 Hyundai Creta 2018 Hyundai Creta

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 21 मई 2018,
  • अपडेटेड 5:15 PM IST

2018 Hyundai Creta फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च हो गई है. कंपनी ने इसके पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती कीमत 9.43 लाख रुपये और डीजल वेरिएंट के लिए शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है. नई क्रेटा फेसलिफ्ट के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत पुराने वेरिएंट की तुलना में 15,000 रुपये ज्यादा है. इसी तरह इसके टॉप SX (O) पेट्रोल वेरिएंट की कीमत पिछले मॉडल के मुकाबले 57,000 रुपये तक ज्यादा रखी गई है.

Advertisement

दूसरी तरफ अगर डीजल वेरिएंट की बात करें तो इसके बेस वेरिएंट की कीमत में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है, हालांकि टॉप वेरिएंट SX (O) की कीमत 44,000 रुपये तक ज्यादा रखी गई है. भारतीय बाजार में 2018 Creta का मुकाबला फेसलिफ्ट और Jeep Compass से रहेगा. कंपनी ने इस नई कार में स्टाइल और इंटीरियर को लेकर काफी बदलाव किया है. साथ ही इसमें ढेरों नए फीचर्स भी दिए गए हैं.

2018 Creta फेसलिफ्ट में सेगमेंट में पहली बार स्मार्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ, 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट्स, स्मार्ट की-बैंड और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. साथ ही इसमें क्रूज कंट्रोल, मिरर लिंक, एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कार प्ले के साथ एक नया 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है.

नई क्रेटा के टॉप वेरिएंट में सेफ्टी के लिहाज से 6 एयरबैग्स दिए गए हैं. बाकी सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड तौर पर डुअल एयरबैग्स और ABS दिया गया है. इस नई कॉम्पैक्ट SUV में ESC, VSM और हिल असिस्ट कंट्रोल फीचर भी दिया गया है. इंजन की बात करें तो 2018 Hyundai Creta फेसलिफ्ट में 1.6 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो का पावर जेनरेट करता है, वहीं इसका 1.6-लीटर CRDi डीजल इंजन 126 bhp का मैक्जिमम पावर जेनरेट करता है. दोनों ही इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ जोड़ा गया है. साथ ही यहां फ्यूल एफिशिएंट 1.4 लीटर डीजल इंजन का भी ऑफर दिया जाएगा. जो 88 bhp का पावर जेनरेट करता है.

Advertisement

इस नई कार के लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है और डिलीवरी इस महीने के अंत तक शुरू हो जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement