Land Rover ने भारत में अपनी नई सेवन सीटर SUV Discovery को लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती कीमत 71.38 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. ये सात सीटों वाली SUV पेट्रोल और इंजन के साथ पांच वैरिएंट्स में उपलब्ध होगी. वहीं इसके टॉप मॉडल की कीमत 1 करोड़ से भी ज्यादा है.
नई डिस्कवरी में 3.0 लीटर टर्बो पेट्रोल V6 इंजन दिया गया है. जो का टॉर्क पैदा करता है. वहीं इसका 3.0 लीटर V6 डीजल इंजन 258hp का पावर और 600Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. दोनों ही इंजन के साथ ट्रांसमिशन के लिए 8 स्पीड ऑटो बॉक्स दिया गया है.
इस प्रिमियम लग्जरी SUV में सिक्स स्पीकर ऑडियो सिस्टम के साथ 10 इंच डिस्प्ले वाला InControl इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. इसके अलावा दो सनरूफ, पैरेलल पार्क असिस्ट, हेड्स अप डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा और ऑप्शनल टेरेन रिस्पॉन्स 2 सिस्टम दिया गया है. हायर स्पेसिफिकेशन्स वाले HSE ट्रिम में इनकंट्रोल टचप्रो इंफोटेनमेंट सिस्टम, हिटेड सीट्स, 9 यूएसबी पोर्ट्स, 4 12V चार्जिंग प्वाइंट, इन कार 3G Wi-Fi हॉटस्पॉट और 17 स्पीकर मेरीडीयन ऑडियो सिस्टम दिया गया है.
भारतीय बाजार में लैंड रोवर डिस्कवरी का मुकाबला Audi Q7 से रहेगा. Land Rover भारत में अपनी नई Velar SUV को भी लॉन्च करने की तैयरी में है.
साकेत सिंह बघेल