Elon Musk ने US President को फिर किया करेक्ट, जानें कारण

एलन मस्क पहल भी यह शिकायत कर चुके हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden उनकी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी टेस्ला के योगदान को इग्नोर कर रहे हैं. इसके बाद बाइडन ने इसी महीने एक संबोधन में टेस्ला का जिक्र किया था.

Advertisement
टेस्ला का नाम नहीं लेने से भड़के टेस्ला का नाम नहीं लेने से भड़के

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 10:29 AM IST
  • टेस्ला को इग्नोर करने से भड़के Elon Musk
  • राष्ट्रपति ने लिए फोर्ड, जनरल मोटर्स के नाम

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क (Elon Musk) ने इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनियों के मसले पर एक बार फिर से अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden पर निशाना साधा. अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस मंगलवार को स्टेट ऑफ दी यूनियन संबोधन (State Of The Union Address) दिया. इसमें उन्होंने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा देने तथा रोजगार पैदा करने के लिए फोर्ड (Ford) और जनरल मोटर्स (General Motors) की सराहना की. मस्क को बाइडन की इस बात पर आपत्ति हुई उन्होंने टेस्ला (Tesla) का नाम नहीं लिया.

Advertisement

बाइडन ने की इन 2 कंपनियों की तारीफ

बाइडन के हैंडल से कल एक Tweet किया गया. उसमें लिखा गया, 'फोर्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने के लिए 11 बिलियन डॉलर इन्वेस्ट कर रही है, जिससे अमेरिका में रोजगार के 11 हजार अवसर पैदा हो रहे हैं. इसी तरह जनरल मोटर्स इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने के लिए 7 बिलियन डॉलर इन्वेस्ट कर रही है, जो उसके इतिहास का सबसे बड़ा इन्वेस्टमेंट है. इससे मिशिगन में रोजगार के 4 हजार अवसर पैदा हो रहे हैं.'

Ford is investing $11B to build electric vehicles—creating 11,000 jobs across the country.

GM is making the largest investment in its history—$7B to build electric vehicles, creating 4,000 jobs in Michigan.

— Joe Biden (@JoeBiden)

मस्क ने किया ये रिप्लाई, गिनाया टेस्ला का योगदान

मस्क ने इस Tweet का रिप्लाई किया और लिखा, 'उस व्यक्ति की जानकारी के लिए, जो यह हैंडल चला रहा है. टेस्ला ने इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाते हुए अमेरिका में रोजगार के 50 हजार से ज्यादा मौके बनाया है. इतना ही नहीं बल्कि जनरल मोटर्स और फोर्ड के टोटल इन्वेस्टमेंट के 2 गुने से भी ज्यादा इन्वेस्टमेंट अकेले टेस्ला कर रही है.' यह पहली बार नहीं है, जब मस्क ने टेस्ला को इग्नोर करने के लिए बाइडन पर निशाना साधा है.

Advertisement

Tesla has created over 50,000 US jobs building electric vehicles & is investing more than double GM + Ford combined

[fyi to person controlling this twitter]

— Elon Musk (@elonmusk)

मस्क पहले भी लगा चुके हैं टेस्ला को इग्नोर करने का आरोप

मस्क पहले भी आरोप लगा चुके हैं कि राष्ट्रपति बाइडन अमेरिकी इकोनॉमी में टेस्ला के योगदान को जानबूझकर एकनॉलेज नहीं कर रहे हैं. मस्क की कई शिकायतों के बाद बाइडन ने इस महीने की शुरुआत में एक संबोधन में टेस्ला का जिक्र किया था. तब मस्क ने इस पर खुशी जाहिर की थी. मस्क Twitter पर कई बार बाइडन को लेकर बेहद आक्रामक टिप्पणियां कर चुके हैं. हाल ही में ऐसी भी खबरें आई थीं कि बाइडन की टीम इस आशंका में मस्क को व्हाइट हाउस नहीं बुलाना चाहती है कि कहीं टेस्ला सीईओ सभी के सामने राष्ट्रपति को भला-बुरा न कह दें.

For reasons unknown, is unable to say the word “Tesla”

— Elon Musk (@elonmusk)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement