मध्य पूर्व में जारी तनाव और युद्धविराम की संभावनाओं को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच तीखी बातचीत सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने नेतन्याहू से फोन पर कहा कि अमेरिका युद्ध खत्म करने और एक महीने तक चलने वाली बातचीत शुरू कराने के लिए समझौते की दिशा में काम कर रहा है. नेतन्याहू और ट्रंप के बीच करीब एक घंटे फोन पर बातचीत हुई. हालांकि ईरान को लेकर आगे की रणनीति पर दोनों नेताओं के बीच स्पष्ट मतभेद देखने को मिले. सूत्रों के अनुसार फोन कॉल के बाद नेतन्याहू काफी नाराज नजर आए.