मिडिल ईस्ट में जारी जंग का आज 11वां दिन है. अमेरिका और इजरायल लगातार ईरान के सैन्य ठिकानों, मिसाइल लॉन्च साइटों और संचार नेटवर्क पर एयरस्ट्राइक कर रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान की नौसेना, वायुसेना और ड्रोन क्षमताओं को भारी नुकसान पहुंचा है जिससे उसका सैन्य ढांचा काफी कमजोर हो गया है. US ने ईरानी मिसाइल लॉन्चरों को तबाह करने का भी दावा किया है. जिसका वीडियो जारी किया गया है.