scorecardresearch
 

डरी पाकिस्तान सरकार, कई घंटे ट्विटर और जूम पर रखी पाबंदियां

जवाबदेही से बचने के लिए पाकिस्तान सरकार ने सोमवार रात कई घंटों के लिए ट्विटर और जूम को ब्लॉक कर दिया. पाकिस्तानियों के सवालों से बचने के लिए सरकार ने ट्विटर और जूम को कई घंटों के लिए ब्लॉक कर दिया.

Advertisement
X
पाकिस्तान के पीएम इमरान खान (फाइल फोटो)
पाकिस्तान के पीएम इमरान खान (फाइल फोटो)

  • पाकिस्तान में कई घंटों तक ट्विटर और जूम रहा बंद
  • 'साथ वर्चुअल कॉन्‍फ्रेंस' से डरी दिखी पाकिस्तान सरकार

पाकिस्तान सरकार ने बीती रात सोशल मीडिया साइट ट्विटर और वीडियो स्ट्रीमिंग बेवसाइट पर कई घंटों के लिए पाबंदियां लगाई रखी. जानकारी के मुताबिक, 'साथ वर्चुअल कॉन्‍फ्रेंस' पर जबावदेही से बचने के लिए पाकिस्तान सरकार ने ऐसा किया.

बता दें कि पाकिस्तान में राज्य स्वीकृत अत्याचार, हत्याएं और लोकतंत्र पर हो रहे प्रहार को लेकर ‘साथ वर्चुअल कॉन्‍फ्रेंस’ का आयोजन किया गया. इसे लेकर पाकिस्तान की सरकार काफी डरी दिखी. पाकिस्तानियों के सवालों से बचने के लिए सरकार ने ट्विटर और जूम को कई घंटों के लिए ब्लॉक कर दिया.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

वहीं, पाकिस्तान में बढ़ते कोरोना वायरस के मामले पर लगाम लगाने के लिए लॉकडाउन किया गया है. हालांकि, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का कहना है कि पाकिस्तान लॉकडाउन को लंबा नहीं झेल सकता है. पीएम इमरान खान ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस की वजह से लगाए गए लॉकडाउन के चलते 150 मिलियन से ज्यादा पाकिस्तानी प्रभावित हुए हैं.

Advertisement

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें...

इमरान खान का कहना है कि पाकिस्तान, अमेरिका, यूरोप और चीन की तरह लॉकडाउन लागू नहीं कर सकता है. इमरान का कहना है कि पहले ही लॉकडाउन ने देश में आर्थिक स्थिति को बुरी तरह प्रभावित किया है, विशेष रूप से कमजोर वर्ग को, जिनमें 25 मिलियन लोग शामिल थे जो दैनिक या साप्ताहिक मजदूरी पर रहते थे.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

Advertisement
Advertisement