18वें दिन भी हमले जारी हैं और मानवीय संकट बढ़ता जा रहा है (Photo: AP) US-Israel-Iran War LIVE Updates: इजरायल-अमेरिका द्वारा ईरान पर हमला किए हुए 17 दिन बीत चुके हैं. जंग मंगलवार को अब 18वें दिन में प्रवेश कर चुकी है. मिडिल ईस्ट में जारी यह संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है. दुनियाभर के लोग इसकी वजह से प्रभावित हो रहे हैं. तेल और गैस की कीमतों को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है.
ईरान की ओर से खाड़ी के देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले जारी हैं. दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ईरान को चेतावनी दे रहे हैं. वहीं ट्रंप की ओर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खुलवाने के लिए की गई कूटनीतिक कोशिशें भी विफल होती दिखाई दे रही हैं. होर्मुज में युद्धपोत भेजने से सहयोगियों का इनकार करने पर ट्रंप का कहना है कि वह अमेरिका का एहसान भूल गए.
युद्ध के बीच हताहतों के आंकड़े भी लगातार बढ़ रहे हैं. ईरान में मृतकों की संख्या 2,000 से अधिक बताई जा रही है, जिनमें ज्यादातर नागरिक हैं. इजरायल में 25 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, जबकि अमेरिका के 20 सैनिक मारे गए हैं. इस जंग के कारण 40 लाख से ज्यादा लोग बेघर हो चुके हैं और कई इलाकों में खाद्य संकट गहराता जा रहा है.
FT के मुताबिक, इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गनाइज़ेशन के प्रमुख ने चेतावनी दी है कि होर्मुज़ स्ट्रेट से कमर्शियल जहाज़ों की सुरक्षित आवाजाही की गारंटी सिर्फ़ नौसैनिक सुरक्षा से नहीं मिल सकती. यह बयान ऐसे वक्त में आया है, जब दुनिया की बड़ी ताकतें इस अहम रास्ते को सुरक्षित करने के लिए युद्धपोत तैनात करने पर विचार कर रही हैं.
हमलों से पहले अमेरिकी अधिकारियों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यह चेतावनी भी दी थी कि अगर जंग छिड़ता है, तो ईरान होर्मुज़ जलडमरूमध्य को बंद करने की कोशिश कर सकता है. इस अहम जलमार्ग से दुनिया की तेल आपूर्ति का करीब 20% हिस्सा गुज़रता है. हाल के दिनों में, ईरानी ड्रोन और मिसाइलों ने खाड़ी देशों में लक्ष्यों को निशाना बनाया है, जबकि इस जलडमरूमध्य से होने वाली जहाज़ों की आवाजाही लगभग ठप हो गई है, जिससे वैश्विक ऊर्जा की कीमतें तेज़ी से बढ़ गई हैं.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, मंगलवार को कतर की राजधानी दोहा में एक बार फिर धमाके की आवाज़ सुनी गई.
जंग के बीच कतर पर ईरान के हमले जारी हैं. मंगलवार सुबह भी प्रत्यक्षदर्शी ने दोहा में धमाकों की आवाज़ें सुनी.
अल जज़ीरा ने 'वॉयस ऑफ़ अमेरिका' (VOA) की फ़ारसी-भाषा सेवा के सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि मंगलवार को तेहरान के कई हिस्सों में ताज़ा धमाकों की आवाज़ सुनी गई. रिपोर्ट के मुताबिक, ये धमाके अंदाज़गू इलाक़े और कामरानियेह इलाक़े में स्थित IRGC के अर्धसैनिक अड्डे पर हुए.
इराक की राजधानी बगदाद में अमेरिकी दूतावास, अल-रशीद होटल के अलावा तेल क्षेत्र और जदीरिया इलाके में हमला हुआ है. कुछ लोगों की मौत भी हुई है. शुरुआती रिपोर्ट्स में शक ईरान समर्थित मिलिशिया समूहों पर जताया जा रहा है. माना जा रहा है कि ये हमले मध्य-पूर्व में बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका को संदेश देने की कोशिश हो सकते हैं.
ईरान द्वारा इस क्षेत्र के हवाई अड्डों, बंदरगाहों और तेल सुविधाओं को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन हमले किए जाने के बाद खाड़ी देशों में गुस्सा और बढ़ गया है. इन हमलों से होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजरानी भी बाधित हुई है, यह एक महत्वपूर्ण मार्ग है जिससे दुनिया की लगभग पांचवां हिस्सा तेल की आपूर्ति होती है. विश्लेषकों का कहना है कि इन हमलों ने क्षेत्रीय सोच को बदल दिया है और अब कई खाड़ी नेता ईरान को एक सीधा सुरक्षा खतरा मानने लगे हैं.
रॉयटर्स के मुताबिक, इराक की राजधानी बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास एक विस्फोटक ड्रोन गिरा है, जिससे धुआं उठता हुआ देखा गया.
(With Reuters inputs)
बगदाद के जबारिया इलाके में पॉपुलर मोबिलाइज़ेशन फोर्सेज के मुख्यालय के तौर पर इस्तेमाल हो रहे एक मकान पर दो हवाई हमले हुए हैं. इस अटैक में करीब लोगों की मौत हुई है.
यूएई में हालात एक बार फिर से सामान्य होते नजर आ रहे हैं. एहतियातन बंद किया गया एयरस्पेस एक बार फिर से खोल दिया गया है.
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में टैंकरों की सुरक्षा के लिए युद्धपोत भेजने की ट्रंप की अपील को कई अमेरिकी सहयोगी देशों ने ठुकरा दिया. इससे नाराज़ ट्रंप ने पश्चिमी साझेदारों पर दशकों के अमेरिकी समर्थन के बावजूद साथ न देने का आरोप लगाया.
अमेरिकी सेना ने कहा है कि वह ईरान के प्रमुख हथियार निर्माण केंद्रों को निशाना बना रही है. इसका उद्देश्य ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करना और उसे अमेरिका तथा उसके पड़ोसी देशों के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन करने से रोकना है.
मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच यूएई ने अपना एयरस्पेस बंद करने का फैसला लिया है.
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास तनाव के बीच भारत ने तेल और गैस लेकर आने वाले व्यापारी जहाजों की सुरक्षा के लिए भारतीय नौसेना के दो टास्क फोर्स तैनात किए हैं. ये फोर्स ऐसे जहाजों को एस्कॉर्ट कर रही है जो भारत आ रहे हैं.
इनपुट: ANI
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान की मिसाइल और ड्रोन ताकत का बड़ा हिस्सा खत्म कर दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि ईरान की नेतृत्व व्यवस्था को भी काफी नुकसान हुआ है. ट्रंप ने बताया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अभी भी दुनिया में तेल और ऊर्जा की सप्लाई के लिए बहुत अहम है.
इराक की राजधानी बगदाद के हाई सिक्योरिटी ग्रीन जोन में स्थित अल-रशीद होटल पर ड्रोन हमला हुआ है. सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक हमले के बाद होटल से धुआं और आग उठती देखी गई.

ईरान के साथ जारी युद्ध में घायल अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़कर करीब 200 हो गई है. अमेरिकी सेना ने बताया कि ज्यादातर सैनिकों को मामूली चोटें आई हैं और कई वापस ड्यूटी पर लौट चुके हैं. यह आंकड़ा पिछले सप्ताह बताए गए लगभग 150 घायलों से बढ़ा है.
इनपुट: रॉयटर्स