scorecardresearch
 
Advertisement

US-Israel-Iran War Latest Updates & LIVE News: होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले टैंकरों से ईरान वसूल रहा फीस! ट्रंप ने कहा इसे तुरंत रोको

aajtak.in | नई दिल्ली | 10 अप्रैल 2026, 8:02 AM IST

डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले टैंकरों से शुल्क वसूल रहा है. ट्रंप ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए, और अगर हो रहा है तो उन्हें तुरंत इसे बंद करना चाहिए.

Donald Trump (Photo: ITG) Donald Trump (Photo: ITG)

War Latest Updates & LIVE News: अमेरिक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जानकीरी दी है कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले टैंकरों से ईरान फीस वसूल रहा है. ट्रंप ने कहा है कि ऐसा नहीं होना चाहिए, और अगर ऐसा हो रहा है, तो उन्हें तुरंत इसे बंद करना चाहिए.

वहीं, ईरान और अमेरिका डेलिगेशन के बीच 11 अप्रैल को पाकिस्तान में बैठक होनी है. पाकिस्तान ने इसके लिए सुरक्षा के इंतज़ाम शुरू कर दिए हैं. हालात का जायजा लेने के लिए अमेरिका से 30 सदस्यों की एक टीम इस्लामाबाद पहुंची है. इस बीच, इज़रायली सेना का कहना है कि उसने लेबनान में हिज़्बुल्लाह के लॉन्च साइट्स पर हमले शुरू कर दिए हैं.

मिडिल-ईस्ट जंग से जुड़े छोड़े-बड़े सभी अपडेट्स जानने के लिए LIVE ब्लॉग पर बने रहें.

8:02 AM (9 मिनट पहले)

Iran On Kuwait: ईरान ने कुवैत पर हमले से किया इनकार

Posted by :- Darakhshan

कुवैत ने दावा किया है कि उस पर ईरान और उसके समर्थित समूहों ने हमला किया है. वहीं, IRGC ने फारस की खाड़ी के देशों पर हमलों की खबरों को झूठा बताया. ईरानी सेना ने कहा, 'अगर मीडिया में प्रकाशित ये रिपोर्ट सच हैं, तो बिना किसी शक के ये यहूदी दुश्मन (इजरायल) अमेरिका का काम है.'

7:13 AM (58 मिनट पहले)

US-Israel Ceasefire: पाकिस्तान ने मांगे 3 नोबल पुरस्कार

Posted by :- Darakhshan

पाकिस्तानी पंजाब विधानसभा में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और विदेश मंत्री इशाक डार को नोबेल शांति पुरस्कार देने की सिफारिश की गई है. ये प्रस्ताव मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के राणा मोहम्मद अरशद ने रखा है. उनके मुताबिक, इजराय-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को कम करने और वैश्विक शांति बनाए रखने में इन नेताओं ने अहम भूमिका निभाई है. 
 

7:07 AM (एक घंटा पहले)

सीजफायर पर बात से पहले महायुद्ध भड़कने का संकेत?

Posted by :- Aman

 

6:58 AM (एक घंटा पहले)

यू.एस. सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया पर बताई C-17 ग्लोबमास्टर III की खासियत

Posted by :- Aman

यू.एस. सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया पर कहा कि अमेरिकी वायु सेना का C-17 ग्लोबमास्टर III मध्य पूर्व के एक एयरबेस से उड़ान भर रहा है. यह विमान 1,70,000 पाउंड से अधिक कार्गो ले जा सकता है और केवल 3,500 फीट लंबी रनवे पर भी उतर सकता है.
 

US
Advertisement
6:49 AM (एक घंटा पहले)

होर्मुज पर टैंकरों से टैक्स ले रहा ईरान

Posted by :- Aman

 

5:33 AM (2 घंटे पहले)

हॉर्मुज पर तनाव, ट्रंप ने ईरान पर जताई नाराजगी

Posted by :- Aman

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ हुए युद्धविराम की प्रभावशीलता पर सवाल उठाते हुए कहा कि ईरान बहुत खराब तरीके से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल की आवाजाही की अनुमति दे रहा है. ट्रप ने गुरुवार शाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह बात कही.

4:58 AM (3 घंटे पहले)

होर्मुज की सुरक्षा को लेकर ट्रंप की चिंता

Posted by :- Aman

नाटो के महासचिव मार्क रुटे ने यूरोपीय सरकारों से कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि कुछ ही दिनों के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) की सुरक्षा के लिए ठोस प्रतिबद्धताएं दी जाए. गुरुवार को डिप्लोमैट्स ने यह जानकारी दी, ऐसे समय में जब अमेरिका की ओर से गठबंधन छोड़ने की धमकियों के बीच नाटो दबाव में है.

4:48 AM (3 घंटे पहले)

लेबनान के पीछे क्यों पड़ा इजरायल?

Posted by :- Aman

 

4:47 AM (3 घंटे पहले)

लेबनान में हिंसा पर मिया खलीफा ने दुख जताया

Posted by :- Aman

 

Advertisement
4:45 AM (3 घंटे पहले)

अमेरिका-ईरान बातचीत के लिए पाकिस्तान में तैयारी

Posted by :- Aman

पाकिस्तान में होने वाले ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई हैं. अमेरिका से 30 सदस्यों की एक एडवांस टीम सिर्फ ये जानने के लिए इस्लामाबाद गई है कि पाकिस्तान ने सुरक्षा के इंतजाम कैसे किए हैं. बता दें, ईरान-अमेरिका डेलिगेशन के बीच 11 अप्रैल को पाकिस्तान में बैठक होनी है.

4:39 AM (3 घंटे पहले)

होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले टैंकरों से ईरान वसूल रहा फीस: ट्रंप

Posted by :- Aman

अमेरिक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले टैंकरों से ईरान फीस वसूल रहा है. ट्रंप ने बताया ऐसा नहीं होना चाहिए, और अगर ऐसा हो रहा है तो उन्हें तुरंत इसे बंद करना चाहिए.


 

Advertisement
Advertisement