Dubai International Airport. मिडिल ईस्ट में जंग की आग और भड़कती दिख रही है. डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान के और अधिकारी निशाने पर आ सकते हैं और कहा, 'आज ईरान पर बहुत जोरदार वार होगा.' इसी बीच कुवैत में ड्रोन हमले में मारे गए छह अमेरिकी सैनिकों के सम्मान में ट्रंप डेलावेयर के डोवर एयरबेस जाने वाले हैं.
दूसरी तरफ ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने पड़ोसी देशों से माफी मांगी है. उधर कतर, बहरीन और यूएई ने ईरान से आए मिसाइल-ड्रोन रोकने का दावा किया. संघर्ष में अब तक ईरान में 1230, लेबनान में 290 और इजराइल में करीब दर्जनभर मौतें हो चुकी हैं.
इराकी प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने सुरक्षा बलों को बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर रॉकेट हमले के लिए जिम्मेदार लोगों का पकड़ने का आदेश दिया.
ईरान के टॉप सुरक्षा अधिकारी लारीजानी ने इंटरव्यू में कहा कि इजरायल और अमेरिका के हमलों का मकसद ईरान को तोड़ना था.
फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट ने कहा कि हाल के दिनों में संयुक्त अरब अमीरात में फंसे कम से कम 4,300 लोगों को फ्रांस निकाला गया है, और आने वाले दिनों में और फ्लाइट्स की योजना है.
ईरान के टॉप सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी का कहना है कि वह कुछ ही घंटों बाद ईरान के लोगों को संबोधित करेंगे.
यूनाइटेड अरब अमीरात की दुबई मीडिया ने बताया कि ईरान से आए प्रोजेक्टाइल के इंटरसेप्शन से गिरे छर्रों से दुबई मरीना में एक टावर के सामने के हिस्से को थोड़ा नुकसान हुआ है. उसका मलबा टूटकर गिरा है. यह इलाका कई लग्जरी ऊंची इमारतों वाला है. बताया गया कि हवाई हमले का मलबा बरशा इलाके (मरीना टावर के पास) में एक गाड़ी पर गिर गया. इससे एक ड्राइवर की मौत हो गई. इससे UAE में युद्ध शुरू होने के बाद से मरने वालों की संख्या चार हो गई है. अधिकारियों ने कहा है कि सभी विदेशी नागरिक थे.
यह भी पढ़ें- दुबई एयरपोर्ट से फिर शुरू हुआ उड़ानों का संचालन, ईरानी ड्रोन का मलबा गिरने से ठप हुई थीं सेवाएं