scorecardresearch
 
Advertisement

US-Israel Attacks Iran LIVE: अबू धाबी में ईरान का ड्रोन अटैक, मलबे में दबकर घायल हुए दो लोग

aajtak.in | नई दिल्ली | 09 मार्च 2026, 1:52 PM IST

US-Israel Attacks Iran Live Updates: मिडिल ईस्ट की जंग अब और खतरनाक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है. मिसाइलों और ड्रोन के हमले जारी हैं. इजरायल ने ईरान के इस्फहान एयरपोर्ट को निशाना बनाया, तो तेहरान में भी बड़ा धमाका हुआ. जवाब में ईरान ने खाड़ी देशों पर हमले तेज कर दिए हैं. इसी बीच अमेरिका ईरान के परमाणु भंडार पर कब्जे की संभावना पर विचार कर रहा है.

Iran-backed proxies attack Kurdish town Iran-backed proxies attack Kurdish town

मिडिल ईस्ट जंग का आज 10वां दिन है. इससे पहले रविवार को इजरायल और ईरान दोनों तरफ से हमले हुए. ईरान के इस्फहान एयरपोर्ट पर इजरायली सेना ने अटैक किया. इजरायली सेना का दावा है कि इस हमले में ईरान का F-16 विमान तबाह हो गया है. राजधानी तेहरान में भी आज बड़ा हमला हुआ है, जिसमें 20 लोगों की मौत की खबर है. अब तक अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान में 1332 लोगों की जान जा चुकी है. इस बीच बड़ी खबर ये है कि अमेरिका ईरान के परमाणु भंडार पर कब्जे का विचार कर रहा है.

दूसरी तरफ खाड़ी देशों में ईरान के हमले लगातार जारी है. दुबई, कुवैत, बहरीन में ईरान का हमला हुआ है. इस बीच जॉर्डन ने 100 से ज्यादा हमलों का दावा किया है. युद्ध के बीच अमेरिका ने रूस को चेतावनी देते हुए कहा है कि वो सीक्रेट जानकारी ईरान को ना दे. साथ ही मिसाइल अटैक को लेकर तुर्किए ने भी ईरान को चेतावनी दी है.

1:48 PM (7 मिनट पहले)

अबू धाबी में ड्रोन अटैक, दो घायल

Posted by :- Darakhshan

अबू धाबी के अधिकारियों ने ड्रोन अटैक के बाद दो अलग-अलग स्थानों पर मलबा गिरने की घटनाओं की पुष्टि की है. पहली घटना में एक जॉर्डन के नागरिक को मामूली चोट आई है, जबकि दूसरी घटना में एक मिस्र का नागरिक थोड़ा घायल हुआ है. फिलहाल दोनों का इलाज किया जा रहा है.

1:22 PM (32 मिनट पहले)

Iran-US War: 'ईरान का सुप्रीम लीडर चुनना आंतरिक मामला'

Posted by :- Darakhshan

चीन ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर को निशाना बनाए जाने की धमकियों पर आपत्ति जाहिर की है. चीनी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुनना ईरान का 'आंतरिक मामला' है. ऐसे में किसी भी देश को ईरान के फैसले में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए.

1:03 PM (52 मिनट पहले)

Iran-US War: मस्कट एयरपोर्ट पर सीमित किए गए प्राइवेट जेट

Posted by :- Darakhshan

ओमान के मस्कट इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने प्राइवेट जेट ऑपरेटरों से एडिशनल फ्लाइट्स के लिए इस एयरपोर्ट का इस्तेमाल करने से मना किया है. एयरपोर्ट अधिकारियों ने सरकारी और कमर्शियल फ्लाइट्स को प्राथमिकता देने का फैसला किया है. ओमान ने एयरस्पेस बंद होने के कारण ये फैसला लिया है.

11:59 AM (एक घंटा पहले)

US-Israel War: साइप्रस में लड़ाकू विमान तैनात करेगा तुर्की

Posted by :- Darakhshan

तुर्की उत्तरी साइप्रस में अपने 6 F-16 लड़ाकू विमानों को तैनात करने की योजना बना रहा है. इस कदम को क्षेत्रीय सुरक्षा और सैन्य शक्ति के प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है. 
 

Advertisement
11:42 AM (2 घंटे पहले)

Iran-Israel War: बहरीन के मामीर में ईरान का हमा

Posted by :- Darakhshan

बहरीन के मामीर स्थित एक केंद्र पर ईरानी हमले के बाद भीषण आग लग गई. इस हमले में संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है, लेकिन राहत की बात ये है कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

11:07 AM (2 घंटे पहले)

Middle-East War: एनर्जी बचाने के लिए बांग्लादेश में यूनिवर्सिटी बंद

Posted by :- Darakhshan

बांग्लादेश सरकार ने ऊर्जा संकट और वैश्विक मंदी को देखते हुए देशभर के सभी सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों को 9 मार्च से बंद करने का आदेश दिया है. बिजली और ऊर्जा की बचत के लिए उठाए गए इस कदम के तहत, छुट्टियों को ईद-उल-फितर के एकेडेमिक कैलेंडर के साथ जोड़ दिया गया है. शिक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी इस आदेश में ऊर्जा संरक्षण के लिए विशेष निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि राष्ट्रीय स्तर पर बिजली की खपत को कम किया जा सके.
 

11:02 AM (2 घंटे पहले)

Middle East Crisis: स्पॉट टेंडर पर तेल बेचेगी अरामको

Posted by :- Darakhshan

सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी अरामको ने Tenders के जरिए कच्चे तेल की तत्काल आपूर्ति की पेशकश की है. आम तौर पर अरामको लंबे वक्त के समझौतों के आधार पर तेल बेचती है, लेकिन इस तरह की 'स्पॉट टेंडर' प्रक्रिया का इस्तेमाल बहुत कम किया जाता है. 

10:46 AM (3 घंटे पहले)

US Israel Iran War: बहरीन की तेल रिफाइनरी के पास धुएं का गुबार

Posted by :- Darakhshan

बहरीन के सित्रा में स्थित 'बापको' तेल रिफाइनरी के चारों ओर धुएं का गुबार देखा गया है. चश्मदीदों के मुताबिक, ये धुआं उस समय उठा जब सरकार ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि ईरानी ड्रोन हमले के कारण इस क्षेत्र में लोग घायल हुए हैं और संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है. 

10:21 AM (3 घंटे पहले)

सऊदी अरब ने शयबाह की तरफ आते ड्रोन को इंटरसेप्ट किया

Posted by :- Darakhshan

सऊदी अरब में शयबाह तेल क्षेत्र की ओर बढ़ रहे एक ड्रोन को रास्ते में ही रोककर तबाह कर दिया गया है. सऊदी सुरक्षा बलों ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस हमले को नाकाम कर दिया, जिससे तेल क्षेत्र को होने वाले संभावित नुकसान को टाल दिया गया है. सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने ये जानकारी दी है.

Advertisement
9:49 AM (4 घंटे पहले)

इजरायल ने आंशिक रूप से शुरू की फ्लाइट्स

Posted by :- Darakhshan

ईरान के साथ युद्ध के बीच इजरायल ने रविवार को तेल अवीव के बेन गुरियन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से अपनी उड़ानों को आंशिक रूप से फिर से शुरू कर दिया है. फिलहाल सिर्फ कुछ ही यात्री टिकट हासिल कर वहां से रवाना हो पा रहे हैं और सिर्फ इजरायली एयरलाइंस ही इन सेवाओं का संचालन कर रही हैं. विदेशी विमानन कंपनियों ने अभी तक अपनी उड़ान सेवाएं फिर से शुरू नहीं की हैं.

 

9:21 AM (4 घंटे पहले)

सऊदी अरब ने ईरान को चेताया

Posted by :- Darakhshan

ईरानी हमलों के बीच सऊदी अरब ने अपने तेवर सख्त कर लिए हैं. सऊदी अरब ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है और जवाबी कार्रवाई का संकेत देते हुए उसके नतीजों से आगाह किया है. सऊदी अरब ने कहा कि अगर उसने अरब देशों पर हमले जारी रखे, तो वह इसमें 'सबसे बड़ा हारने वाला' साबित होगा.
 

9:07 AM (4 घंटे पहले)

सायरन की आवाजों से गूंज उठा इजरायल का हाइफा शहर

Posted by :- Darakhshan

इजरायल के हाइफा शहर में इजरायली इंटरसेप्टर्स एक ईरानी मिसाइल का पीछा करते देखे गए. ऐसे में सोमवार की सुबह शहर में सायरन की आवाजें गूंज उठीं. ईरान में अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा को नया सुप्रीम लीडर चुने जाने के बाद हमलों का ये ताजा सिलसिला शुरू हुआ है. ईरान के बढ़ते युद्ध का असर कच्चे तेल के व्यापार पर भी पड़ा है, जिससे कीमतें बढ़ गई हैं और एशियाई बाजारों में गिरावट आई है. महंगाई बढ़ने की आशंका के बीच डॉलर की कीमत यूरो और येन के मुकाबले काफी बढ़ गई है.

8:44 AM (5 घंटे पहले)

ईरान पर कतर के PM ने लगाए संगीन आरोप

Posted by :- Darakhshan

कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी ने ईरान पर धोखा देने का आरोप लगाया है. स्काई न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि ईरान की तरफ से खाड़ी देशों पर किए गए हमले दोहा के साथ धोखा हैं. कतर के पीएम ने हमलों के लिए तेहरान के तर्कों को बहाना बताते हुए पूरी तरह खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि ये हमला पहले से प्लान किया गया था. क्योंकि युद्ध शुरू होने के तुरंत बाद ही कतर और दूसरे खाड़ी देशों को निशाना बनाया गया. उन्होंने युद्ध में शामिल सभी पक्षों से तनाव कम करने की अपील की है.
 

8:35 AM (5 घंटे पहले)

अराघची ने दी मोजतबा खामेनेई को बधाई

Posted by :- Darakhshan

अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का सुप्रीम लीडर चुना गया है. इस मौके पर ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने मोजतबा खामेनेई को बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'इस्लामी क्रांति के तीसरे सर्वोच्च नेता के रूप में महामहिम अयातुल्ला सैयद मुजतबा हुसैनी खामेनेई के चुने जाने पर हार्दिक बधाई, जो कद्र की पहली मुबारक रात के मौके पर हुआ है. हम वादा करते हैं कि महान ईरानी राष्ट्र के अधिकारों की रक्षा, राष्ट्रीय हितों और सुरक्षा की उन्नति, और इस्लामी क्रांति के उच्च लक्ष्यों को हासिल करने में हम एक पल के लिए भी नहीं भटकेंगे.'

Advertisement
8:01 AM (5 घंटे पहले)

गैर-आपातकालीन अमेरिकी कर्मचारियों को अरब छोड़ने का आदेश

Posted by :- Darakhshan

अमेरिकी विदेश विभाग ने सऊदी अरब में तैनात अपने गैर-आपातकालीन सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवार को देश छोड़ने का आदेश दिया है. विभाग ने यह कदम क्षेत्र में बढ़ती असुरक्षा और संभावित खतरों को देखते हुए उठाया है, ताकि वहां मौजूद अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
 

7:25 AM (6 घंटे पहले)

इजरायली एयरस्ट्राइक में 6 फिलिस्तीनियों की मौत

Posted by :- Darakhshan

गाजा में इजरायली एयरस्ट्राइक और टैंकों की गोलाबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में 6 फिलिस्तीनी मारे गए हैं. इनमें दो लड़कियां भी शामिल हैं. इजरायल और अमेरिका के ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़ने के एक हफ्ते बाद से गाजा में ये अब तक की सबसे घातक घटनाए मानी जा रही हैं.

7:23 AM (6 घंटे पहले)

इजरायल में आपातकालीन सेवाएं तैनात

Posted by :- Darakhshan

ईरानी हमलों के बीच मध्य इजरायल में एक मिसाइल गिरने वाली जगह पर को तैनात किया गया है. इस हमले के दौरान मलबे की चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई, जिसे इजरायली एम्बुलेंस सेवा के मुताबिक, मौके पर ही फर्स्ट देने के बाद महिला को अस्पताल पहुंचाया गया.

 

6:25 AM (7 घंटे पहले)

मोजतबा के चुनाव पर आया ईरान के राष्ट्रपति का बयान

Posted by :- Vishnu Rawal

मोजतबा को नए सुप्रीम लीडर चुने जाने पर ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान का बयान आया. उन्होंने कहा कि यह कीमती चुनाव ईरान की राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की इच्छा का सबूत है.

5:17 AM (8 घंटे पहले)

UAE ऑयल इंडस्ट्री जोन में मलबा गिरने से लगी आग

Posted by :- Vishnu Rawal

UAE के फुजियाराह ऑयल इंडस्ट्री जोन में मलबा गिरने से आग लग गई. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, फिलहाल किसी के घायल होने की खबर नहीं है. दूसरी तरफ सऊदी में शायबा ऑयलफील्ड की तरफ जा रहे ड्रोन को तबाह किया गया है. बहरीन में भी ड्रोन हमले हुए. इसमें आम लोगों के घायल होने और घरों को नुकसान पहुंचने की खबर है.

Advertisement
4:32 AM (9 घंटे पहले)

कच्चे तेल की कीमतें $100 प्रति बैरल से ज्यादा हुई

Posted by :- Vishnu Rawal

ईरान युद्ध की वजह से प्रोडक्शन और शिपिंग में रुकावट हो रही है. इससे कच्चे तेल की कीमतें $100 प्रति बैरल से ज़्यादा हो गईं.

3:45 AM (10 घंटे पहले)

UAE के राष्ट्रपति ने ट्रंप को किया फोन, ईरान के नए हमलों पर चर्चा की 

Posted by :- Vishnu Rawal

UAE के राष्ट्रपति और ट्रंप ने फोन पर ईरानी हमलों पर चर्चा की. बता दें कि ईरान की तरफ से लगातार खाड़ी देशों को निशाना बनाया जा रहा है. ऐसा वह अमेरिका से बदला लेने के लिए कर रहा है. ईरान का दावा है कि खाड़ी के कुछ देश अमेरिका की मदद कर रहे हैं. बता दें कि इन देशों में अमेरिकी सेन्य बेस भी हैं, ईरान का दावा है कि वह उनको ही निशाना बना रहा है.

3:43 AM (10 घंटे पहले)

ईरानी राष्ट्रपति का अजरबैजान के राष्ट्रपति को फोन

Posted by :- Vishnu Rawal

ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान ने अजरबैजान के राष्ट्रपति अलीयेव को फोन किया. उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते हुए ड्रोन अटैक के लिए ईरान जिम्मेदार नहीं है, साथ ही उन्होंने जांच का वादा किया.

3:41 AM (10 घंटे पहले)

रूस से मिल रही मदद पर आया ईरान का बयान

Posted by :- Vishnu Rawal

ईरान के विदेश मंत्री अराघची का कहना है कि ईरान और रूस के बीच मिलिट्री सहयोग 'कोई नई बात नहीं है.' दरअसल, U.S. इंटेलिजेंस अधिकारियों का मानना ​​है कि रूस ने मिडिल ईस्ट में यूएस सैनिकों और एसेट्स को टारगेट करने के लिए ईरान को जानकारी दी है. इसपर अराघची का कहना है कि 'ईरान और रूस के बीच मिलिट्री सहयोग कोई नई बात नहीं है.'

1:44 AM (12 घंटे पहले)

ईरान युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़कर 7 हुई

Posted by :- Vishnu Rawal

रविवार को मिडिल ईस्ट में ईरानी सरकार के शुरुआती हमलों में लगी चोटों की वजह से एक U.S. सर्विस मेंबर की मौत हो गई. सर्विस मेंबर 1 मार्च को सऊदी अरब में U.S. सैनिकों पर हुए हमले की जगह पर गंभीर रूप से घायल हो गया था. ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान एक्शन में मारे गए यह सातवें सैनिक हैं.

Advertisement
1:41 AM (12 घंटे पहले)

ईरान के पार्लियामेंट स्पीकर की धमकी

Posted by :- Vishnu Rawal

ईरान के पार्लियामेंट स्पीकर कालिबाफ ने अमेरिका को सीधी धमकी दी. उन्होंने कहा कि अगर वे ईरान के इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला करते हैं, तो हम बिना देर किए उनके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला करेंगे. कालिबाफ का मतलब साफ है, कि आने वाले दिनों में खाड़ी देशों पर ईरानी हमले बंद नहीं होने वाले.

12:16 AM (13 घंटे पहले)

तेल अवीव एयरपोर्ट खोला गया

Posted by :- Vishnu Rawal

28 फरवरी को ईरान पर इजरायल और अमेरिका के शुरुआती हमलों के बाद पहली बार तेल अवीव का बेन गुरियन एयरपोर्ट बाहर जाने वाली उड़ानों के लिए थोड़ा फिर से खोल दिया गया.

12:02 AM (13 घंटे पहले)

खामेनेई के बेटे बन सकते हैं सुप्रीम लीडर

Posted by :- Vishnu Rawal

खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनाया जा सकता है. नए नेता को चुनने के लिए जिम्मेदार परिषद के एक सदस्य ने कहा 'खामेनेई का नाम जारी रहेगा.' इसके बाद इसका अनुमान लगाया जा रहा है.

12:02 AM (13 घंटे पहले)

छह महीने तक लड़ने की ताकत रखता है ईरान

Posted by :- Vishnu Rawal

युद्ध के 9वें दिन ईरान ने बड़ी चेतावनी भी दी. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर्प्स यानी IRGC के प्रवक्ता ने दावा किया है कि ईरान की सेना अमेरिका और इजरायल के खिलाफ छह महीने युद्ध लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है.

Advertisement
Advertisement