scorecardresearch
 

Omicron UK: ब्रिटेन के अस्पतालों में बढ़ रहे ओमिक्रॉन संक्रमित, तेजी से लगाई जा रही बूस्टर डोज

ब्रिटेन में ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron variant in UK) तेजी से फैल रहा है. सरकार बूस्टर डोज अभियान को तेज कर रही है.

Advertisement
X
Omicron
Omicron
स्टोरी हाइलाइट्स
  • PM ने कहा- जल्द से जल्द तीसरी डोज लगवा लें
  • स्वास्थ्य कर्मियों से की लोगों की मदद करने की अपील

ब्रिटेन में ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron variant in UK) तेजी से फैल रहा है. यहां अस्पतालों में मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं. सरकार बूस्टर डोज अभियान को तेज कर रही है. यूके के स्वास्थ्य सचिव साजिद जाविद ने सांसदों से कहा कि ओमिक्रॉन भले ही अन्य वैरिएंट की तुलना में कम गंभीर लगता है, फिर भी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका है.

एजेंसी के अनुसार, सरकार ने दिसंबर के अंत तक हर वयस्क को बूस्टर डोज देने के राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में तेजी लाने की बात कही है. सांसदों ने मंगलवार को अधिकांश इनडोर सार्वजनिक स्थानों पर सख्ती से मास्क लगाने पर नियमों को मंजूरी देने के लिए मतदान किया. नाइट क्लबों के लिए अनिवार्य COVID पास का नियम तय किया गया. जाविद ने कहा कि यह एक नया राष्ट्रीय मिशन है. अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने का अभियान चल रहा है. 

इंग्लैंड में टीकाकरण केंद्रों के बाहर लगी रहीं कतारें

मंगलवार को लगातार दूसरे दिन इंग्लैंड में टीकाकरण केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लगीं रहीं, क्योंकि राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा ने एक दिन में 1 मिलियन डोज लगाने के सरकार के लक्ष्य को पूरा करने का ​अभियान शुरू किया. उप प्रधान मंत्री डॉमिनिक रैब ने कहा कि टीकाकरण कार्यक्रम के विस्तार में तार्किक मुद्दे अगले सप्ताह कम हो जाएंगे. 

Advertisement

पूरे ब्रिटेन में टीकाकरण केंद्रों ने सोमवार को 5,13,722 बूस्टर सहित 562,800 डोज दिए गए. एनएचएस ने कहा कि सोमवार को इंग्लैंड में कोविड ​​​​-19 बूस्टर बुकिंग के लिए दूसरा सबसे बड़ा दिन था.

ब्रिटेन में हर दो से तीन दिन में दोगुने हो रहे ओमिक्रॉन संक्रमित

रविवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने "ओमिक्रॉन की लहर" को रोकने वैक्सीनेशन के प्रति सबको जागरूक किया. जॉनसन ने कहा कि 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के सभी लोगों को 31 दिसंबर तक तीसरी डोज ले लेनी चाहिए. यूके के अधिकारियों ने कहा है कि ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या हर दो से तीन दिनों में दोगुनी हो रही है. कुछ ही दिनों में यह वैरिएंट पूरे देश में पहुंच सकता है.

Advertisement
Advertisement