अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अमेरिकी दूतावास के पास बम धमाका हुआ है. स्थानीय मीडिया के अनुसार, अफगानिस्तान के स्वास्थय मंत्रालय ने कहा है कि इस धमाके में अभी तक 1 व्यक्ति की मौत हो गई है, वहीं 8 लोग घायल हुए हैं.
- Health Ministry official says one person killed, at least 8 wounded in explosion but casualty toll could rise
— TOLOnews (@TOLOnews)
Explosion in Kabul, area close to US embassy. Health Ministry official says 1 person killed,at least 8 wounded: TOLONews
— ANI (@ANI)
आपको बता दें कि इससे पहले अगस्त महीने की शुरुआत में भी अफगानिस्तान के हेरात शहर में एक मस्जिद में बम विस्फोट हुआ था. टोलो न्यूज के मुताबिक धमाका हेरात शहर के जवादिया मस्जिद में हुआ था, जिसमें 29 लोगों की मौत हो गई थी. जबकि 30 से अधिक लोग घायल हुए थे.