scorecardresearch
 
Advertisement

बंगाल में पूर्व DC शांतनु विश्वास के घर ED की रेड, घर का ताला तोड़कर अंदर घुसी अफसर

बंगाल में पूर्व DC शांतनु विश्वास के घर ED की रेड, घर का ताला तोड़कर अंदर घुसी अफसर

पश्चिम बंगाल में रंगदारी रैकेट की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई की है. मुर्शिदाबाद जिले के कांडी शहर में पूर्व पुलिस अधिकारी शांतनु सिन्हा विश्वास के आलीशान घर पर छापेमारी की. उनका घर पिछले एक सप्ताह से बंद था, जिसके बाद ED अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से पूछताछ करने के बाद ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया. शांतनु सिन्हा विश्वास कोलकाता पुलिस में डिप्टी कमिश्नर और कालीघाट थाने के इंस्पेक्टर-इन-चार्ज रह चुके हैं और फिलहाल एक वित्तीय धोखाधड़ी मामले में ED की हिरासत में हैं.

Advertisement
Advertisement