उत्तर प्रदेश में बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी जारी है. इस छापेमारी में करीब तीन दर्जन से अधिक अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद हैं. बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा से विधायक उमाशंकर सिंह यूपी में बसपा के इकलौते विधायक हैं. वे पीडब्ल्यूडी विभाग के बड़े ठेकेदार भी हैं.