scorecardresearch
 

बहू से अफेयर में मामा ससुर का खूनी खेल, गला रेतकर ले ली भांजे की जान

रामपुर के स्वार क्षेत्र में रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है. खौद कला गांव में एक युवक की कथित रूप से उसके मामा ने गला काटकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार बरामद कर लिया है. प्रारंभिक जांच में पारिवारिक तनाव की बात सामने आई है, हालांकि हत्या की असली वजह का खुलासा जांच के बाद होगा.

Advertisement
X
बहू से अफेयर में मामा ससुर ने खेला खूनी खेल (Photo: itg)
बहू से अफेयर में मामा ससुर ने खेला खूनी खेल (Photo: itg)

उत्तर प्रदेश में रामपुर के स्वार से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक मामा पर अपने ही चचेरे भांजे की बेरहमी से हत्या का आरोप है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है. मामला कोतवाली स्वार क्षेत्र के खौद कला गांव का है, जहां रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया,आरोप है कि मामा ने अपने ही चचेरे भांजे का लोहे के दरांत से गला रेतकर हत्या कर दी. घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया. 

भांजे की पत्नी के साथ ही अफेयर

बताया जा रहा है कि आरोपी मामा का अपने भांजे की पत्नी के साथ ही अफेयर था, जिसे लेकर परिवार में काफी समय से तनाव चल रहा था. इसी रंजिश और शक के चलते आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली स्वार पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर जिला अस्पताल भेजा है और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नसीम को गिरफ्तार कर लिया है.

भांजे की गला रेतकर हत्या
 
इस विषय पर अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर अनुराग सिंह ने बताया,देर रात एक सूचना प्राप्त हुई ग्राम खोद कला थाना स्वार में एक युवक अकील की गला काटे जाने से मृत्यु की बात सामने आई. शव को कब्जे में लिया गया और जब उसके परिजनों से जानकारी प्राप्त की गई तो मृतक के मामा द्वारा ही उसका गला रेत कर हत्या की बात सामने आई. अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है उसके पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया.

Advertisement

यह पूछे जाने पर की वजह क्या रही? इस पर अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया,वजह अभी प्राथमिक स्थिति में पता नहीं चल पाई है. विवेचना में स्थितियां स्पष्ट हो जाएंगी.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement