scorecardresearch
 
Advertisement

Ram Mandir Pran Pratishtha Live: प्रतिष्ठा द्वादशी पर राजनाथ सिंह ने अन्नपूर्णा मंदिर पर फहराई धर्मध्वजा, PM मोदी ने रामभक्तों को दी बधाई

aajtak.in | नई दिल्ली | 07 जनवरी 2026, 1:42 PM IST

Ayodhya Ram Mandir Live Updates: अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह का आयोजन किया गया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दर्शन-पूजन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामभक्तों को बधाई देते हुए इसे आस्था और संस्कारों का दिव्य उत्सव बताया.

श्रीरामलला के विराजमान होने के अवसर पर आज प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह. (Photo: PTI) श्रीरामलला के विराजमान होने के अवसर पर आज प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह. (Photo: PTI)

Ram Mandir Live News Updates: अयोध्या धाम में श्रीरामलला के विराजमान होने की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में हुआ, जिसमें देश और प्रदेश के कई प्रमुख नेता शामिल हुए. इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे और श्रीरामलला के दर्शन किए. दोनों नेताओं ने हनुमानगढ़ी और श्रीरामलला मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की. साथ ही मां अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर धर्मध्वजा का विधिवत आरोहण भी किया गया.

अयोध्या आगमन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया. राम दरबार में आरती के बाद दोनों नेताओं ने श्रद्धालुओं का अभिवादन किया, जहां जय श्रीराम के गगनभेदी जयकारे गूंजते रहे. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर देश-विदेश के रामभक्तों को बधाई दी. उन्होंने इसे आस्था और संस्कारों का दिव्य उत्सव बताते हुए सेवा, समर्पण और करुणा से समृद्ध भारत के निर्माण की कामना की.

2:52 PM (2 महीने पहले)

Ayodhya: प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का संबोधन

Posted by :- Nuruddin

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित ‘प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह’ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपना संबोधन दिया.

 

2:30 PM (2 महीने पहले)

Ram Mandir प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह में क्या बोले सीएम योगी?

Posted by :- Nuruddin

अयोध्या धाम में प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए और संगठन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन में प्रत्यक्ष और सक्रिय भूमिका निभाई थी. इसी कारण आज रामलला के भव्य मंदिर को देखकर उन्हें गर्व और आत्मिक आनंद की अनुभूति हो रही है.

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या का नाम लेते ही शांति और मर्यादा का भाव आता है, क्योंकि यहां कभी युद्ध नहीं हुआ और कोई भी शत्रु इस भूमि के पराक्रम के सामने टिक नहीं पाया. लेकिन कुछ लोगों ने अपने निहित स्वार्थ, मजहबी जुनून और सत्ता के तुष्टिकरण की राजनीति के चलते इस पवित्र नगरी को उपद्रव और संघर्ष का केंद्र बना दिया था, जिसे अब इतिहास के सही मार्ग पर वापस लाया गया है.

सीएम योगी ने कहा, "पिछले 5 वर्ष में 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे,जहां पहले कुछ लाख में लोग आते थे. 2017 के पहले न स्वच्छता थी, न बिजली थी, न कनेक्टिविटी थी, न सुरक्षा थी, कोई जय श्रीराम बोलता था तो उस पर लाठी जरूर पड़ जाती थी. गिरफ्तारियां हो जाती थी. आज देश मे जय श्रीराम बोलिए, अब तो भारत सरकार की योजना भी 'जी राम जी' के ही नाम पर आ गई, जो रोजगार की सबसे बड़ी स्कीम बनने जा रही है."

2:00 PM (2 महीने पहले)

Ayodhya में प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी पर राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने किए दर्शन-पूजन

Posted by :- Nuruddin

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अयोध्या पहुंचकर हनुमानगढ़ी और श्रीरामलला मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया.

इस दौरान मां अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर धार्मिक ध्वजा का विधिवत आरोहण भी किया गया. अयोध्या आगमन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया.

राम दरबार में आरती के बाद दोनों नेताओं ने श्रद्धालुओं का अभिवादन किया, जहां "जय श्रीराम" के गगनभेदी जयकारों के बीच उन्होंने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की.

1:41 PM (2 महीने पहले)

PM मोदी ने रामलला की दूसरी वर्षगांठ की रामभक्तों को दी बधाई

Posted by :- Nuruddin

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर देश-विदेश के रामभक्तों को बधाई दी. उन्होंने इसे आस्था और संस्कारों का दिव्य उत्सव बताया और कहा कि पांच सदियों का संकल्प साकार हुआ है. पीएम मोदी ने सेवा, समर्पण और करुणा के मूल्यों से समृद्ध भारत के निर्माण की कामना की.

 

Advertisement
1:37 PM (2 महीने पहले)

Rajnath Singh ने मां अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर धर्मध्वजा फहराई

Posted by :- Nuruddin

प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राम मंदिर परिसर स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर धर्मध्वजा फहराई. इस धार्मिक कार्यक्रम को प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह का अहम हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें कई संतों और श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही.

 

12:35 PM (2 महीने पहले)

Ayodhya Ram Mandir में राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने रामलला के किए दर्शन

Posted by :- Nuruddin

प्रतिष्ठा द्वादशी और रामलला प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन किए. इस दौरान दोनों नेताओं ने मंदिर परिसर में चल रहे धार्मिक अनुष्ठानों में भी सहभागिता की.

 

12:02 PM (2 महीने पहले)

Ram Mandir निर्माण 500 साल के संघर्ष की जीत: ओम प्रकाश राजभर

Posted by :- Nuruddin

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर यूपी मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण 500 वर्षों के लंबे संघर्ष का परिणाम है. उन्होंने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि ऐसे मौके को पूरे हर्षोल्लास और उत्सव के साथ मनाया जाना चाहिए.

 

11:57 AM (2 महीने पहले)

अयोध्या: हनुमानगढ़ी पहुंचे राजनाथ सिंह और सीएम योगी

Posted by :- Nuruddin

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन-पूजन किया. इसके बाद दोनों नेता राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर आयोजित प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह में शामिल होंगे.

 

10:21 AM (2 महीने पहले)

Ayodhya में प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी पर धार्मिक अनुष्ठान शुरू

Posted by :- Nuruddin

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर राम मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम शुरू हो गया है. गणपति पूजा और मंडल पूजन के साथ भगवान श्रीराम के मंदिर में विशेष अनुष्ठान किए जा रहे हैं. सुबह 11:30 बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राम जन्मभूमि पहुंचेंगे और प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

इस दौरान रामलला का अभिषेक और प्रकाटोत्सव आरती की जाएगी. कार्यक्रम के अंत में राम मंदिर के निकास द्वार अंगद टीला पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे. समारोह में अयोध्या जनपद के करीब 1200 संतों और बड़ी संख्या में राम भक्तों को आमंत्रित किया गया है.

Advertisement
9:55 AM (2 महीने पहले)

Ayodhya में आज राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ

Posted by :- Nuruddin

अयोध्या में आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ मनाई जा रही है. पौष शुक्ल द्वादशी के ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे. सुबह 11:05 बजे दोनों नेता अयोध्या पहुंचेंगे.

रक्षा मंत्री करीब चार घंटे रामनगरी में रहकर राम मंदिर के धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेंगे, रामलला के दर्शन-पूजन करेंगे और मां अन्नपूर्णा मंदिर में ध्वजारोहण करेंगे. कार्यक्रम के अंत में अंगद टीला पर जनता को संबोधित भी करेंगे.

9:02 AM (2 महीने पहले)

Ram Mandir: प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह और धर्मध्वजा आरोहण का प्रसारण

Posted by :- Nuruddin

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीरामलला के विराजमान होने के द्वितीय वार्षिकोत्सव (प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह) के अवसर पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी क्रम में मां अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर धर्मध्वजा का आरोहण भी किया जाएगा. इन सभी आयोजनों का सीधा प्रसारण श्रद्धालुओं के लिए किया जाएगा.

 

8:52 AM (2 महीने पहले)

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का डेढ़ बजे संबोधन

Posted by :- Nuruddin

दोपहर करीब 1:30 बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम मंदिर के निकास द्वार के पास स्थित अंगद टीला पर जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान दोनों नेता राम मंदिर निर्माण, अयोध्या के विकास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े विषयों पर अपने विचार रख सकते हैं.

8:51 AM (2 महीने पहले)

राजनाथ सिंह करेंगे मां अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर धर्मध्वजा का आरोहण

Posted by :- Nuruddin

प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह के तहत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अयोध्या में ही प्रवास करेंगे और राम मंदिर से जुड़े विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे. कार्यक्रम के एक अहम हिस्से के तौर पर वह मां अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर धर्मध्वजा का आरोहण भी करेंगे. इसे आयोजन का विशेष और प्रतीकात्मक क्षण माना जा रहा है.

प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह और मां अन्नपूर्णा मंदिर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा, ताकि देश-विदेश में मौजूद श्रद्धालु इस ऐतिहासिक आयोजन से जुड़ सकें. अयोध्या में इस अवसर पर श्रद्धा, आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिलेगा.

8:50 AM (2 महीने पहले)

रामलला प्राण प्रतिष्ठा की स्मृति में राम मंदिर में दूसरा वार्षिकोत्सव

Posted by :- Nuruddin

वर्ष 2024 में पौष शुक्ल द्वादशी के दिन श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी. उसी ऐतिहासिक अवसर की याद में राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से दूसरा वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा है. इस मौके पर राम मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं. कार्यक्रमों में संतों, धर्माचार्यों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रहेगी, जिससे यह आयोजन आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व का केंद्र बनेगा.

Advertisement
8:47 AM (2 महीने पहले)

द्वादशी पर राम मंदिर परिसर में होंगे धार्मिक अनुष्ठान

Posted by :- Nuruddin

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर राम मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में शामिल होंगे. वह सुबह 11 बजे अमौसी एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए रवाना होंगे और 11.20 बजे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचेंगे. सीएम योगी का अयोध्या दौरा सुबह 11.20 बजे से शाम 4.15 बजे तक रहेगा, जिसके बाद वह शाम 5.05 बजे कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास लौटेंगे.

Advertisement
Advertisement