scorecardresearch
 

एक झटके में उजड़ा परिवार! अज्ञात वाहन की टक्कर से चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत

बलरामपुर में देवलहा गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने चाचा-भतीजे को कुचल दिया. सुनील मणि त्रिपाठी (चाचा) और नितिन कुमार पांडेय (भतीजा) धार्मिक पुस्तक देने भागवत कथा में गए थे. लौटते समय लिफ्ट का इंतजार करते हुए हादसा हुआ और दोनों की मौके पर मौत हो गई. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजकर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया है.

Advertisement
X
बलरामपुर में दर्दनाक हादसा.(Photo: Representational)
बलरामपुर में दर्दनाक हादसा.(Photo: Representational)

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 40 वर्षीय व्यक्ति और उसके भतीजे की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार दोनों को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया. यह हादसा शुक्रवार देर रात देवलहा गांव के पास हुआ.

मृतकों की पहचान सुनील मणि त्रिपाठी (40) और उनके भतीजे नितिन कुमार पांडेय (35) के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि दोनों एक धार्मिक पुस्तक देने गांव गए थे और उसी दौरान यह हादसा हुआ.

यह भी पढ़ें: 10 साल से चल रहा था फर्जीवाड़ा, बलरामपुर में 11 करोड़ का मिड-डे मील घोटाला

भागवत कथा के दौरान गए थे गांव

जानकारी के मुताबिक, सुनील मणि त्रिपाठी अपने पिता देवमणि त्रिपाठी उर्फ गोवर्धनदास महाराज को धार्मिक पुस्तक देने देवलहा गांव पहुंचे थे. वहां उनके पिता ‘भागवत कथा’ का आयोजन कर रहे थे. पुस्तक देने के बाद दोनों वापस घर लौटने के लिए लिफ्ट का इंतजार कर रहे थे.

इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. थाना प्रभारी हरीश सिंह ने घटना की पुष्टि की है.

Advertisement

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि हादसे में शामिल वाहन की पहचान की जा सके.

स्थानीय भाजपा विधायक पल्टू राम ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और राज्य सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है. पुलिस का कहना है कि मामले की आगे जांच जारी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement