भारत और पाकिस्तान का मैच हो और सोशल मीडिया शांत रहे, ऐसा कैसे हो सकता है? मैदान पर मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा, लेकिन इंटरनेट पर जंग सुबह से ही छिड़ चुकी है. ट्विटर (X), इंस्टाग्राम और फेसबुक पर मीम्स सामने आ रहे हैं, और यहां जमकर पाकिस्तान की खिंचाई भी हो रही है.
हालांकि पाकिस्तान की ट्रोलिंग पहली बार नहीं हो रही है. पिछले दो सालों का रिकॉर्ड इस बात की गवाही देता है कि भारत के खिलाफ उसे कई बार हार का सामना करना पड़ा है.फरवरी 2024 से फरवरी 2026 तक के दो सालों में भारत और पाकिस्तान के बीच कुल करीब 6-7 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेले गए हैं, और इनमें से सभी में भारत ने जीत हासिल की है.
इसमें 2024 T20 विश्व कप का न्यूयॉर्क वाला थ्रिलर मैच शामिल है, जिसमें भारत ने 6 रनों से जीत दर्ज की थी. इसके बाद 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के ODI मुकाबले में भारत ने 6 विकेट से जीत हासिल की, जहां विराट कोहली की सेंचुरी चर्चा में रही.
इसके अलावा 2025 एशिया कप में दोनों टीमों के बीच तीन मैच खेले गए .ग्रुप स्टेज, दो और मुकाबले तथा फाइनल सहित. सभी T20I मैचों में भारत ने लगातार 7 विकेट, 6 विकेट और 5 विकेट से जीत दर्ज की.
इस पूरे दौर में पाकिस्तान को एक भी जीत नहीं मिली. यही वजह है कि इंडिया-पाक राइवलरी में पिछले दो सालों में भारत का दबदबा और मजबूत होता नजर आया है, और सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सिलसिला भी इसी रिकॉर्ड से जुड़ा हुआ है.
इस बार भी कुछ ऐसे ही मीम्स वायरल हुए.
पाकिस्तान के बल्लेबाज क्या डरे हुए हैं!
भारत -पाक के मैच से पहले पाकिस्तानी बल्लेबाजों का हाल!
एक-एक गेंद पर थम जाती हैं सांसें
पाकिस्तान की फिर होगी फजीहत
यहां पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बात हो रही है
यह हाई-वोल्टेज मुकाबला रविवार, आज कोलंबो के प्रतिष्ठित R. Premadasa Stadium में शाम 7:00 बजे (IST) खेला जाएगा.दोनों टीमों ने अपने अभियान की शुरुआत दमदार अंदाज में की है. मौजूदा चैंपियन भारत संतुलित और आत्मविश्वास से भरी टीम नजर आ रही है. वहीं पाकिस्तान ने भी शुरुआती मैचों में जबरदस्त जुझारूपन दिखाया है.