scorecardresearch
 

हर डेढ़ किलोमीटर पर 12 'ठेके', शराबियों के लिए जन्नत है ये शहर

यूके का शहर पोर्ट्समाउथ खास चीज के लिए प्रसिद्ध है. दरअसल, यहां जरा- जरा सी दूरी पर इतने पब हैं कि आप ये सोचने को मजबूर हो जाएंगे कि सच में यहां लोग इतनी शराब पीते हैं?

Advertisement
X
फोटो- Getty Images
फोटो- Getty Images

जैसे खाने पीने के लिए रेस्टोरेंट की कमी नहीं वैसे ही शराब, नाच गाने और पार्टी के शौकीनों के लिए भी  दुनियाभर में पब, डिस्क और क्लब की कमी नहीं है. लेकिन आमतौर पर किसी शहर में ये पब सीमित संख्या में ही होते हैं. यहां भी खास शौकीन चुनिंदा लोग ही जाते हैं. लेकिन यूके के एक शहर में इतने पब हैं कि आपको लगेगा कि हर चार कदम चलते ही पब मिल जाता है. दरअसल ये खास शहर इसी के लिए प्रसिद्ध है. यहां लाइसेंस के साथ खुलकर शराब परोसी जाती है.

हर 1.5 किलोमीटर स्क्वायर पर 12 पब

ये है हैंपशायर का पोर्ट्स्माउथ जहां हर 1.5 किलोमीटर स्क्वायर पर कम से कम 12 पब हैं. यानी शराब और पार्टी के शौकीनों के लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है. क्षेत्र के हिसाब से पोर्ट्स्माउथ में पबों की ये संख्या लंदन से कहीं ज्यादा है. यहां पब्स में भी वैराइटी है. यहां पर पुराने थीम से लेकर नई जनरेशन के लिए नए तरह के पब हैं.

इंडिपेंडेंट हैं कई पब

डॉल्फिन, द स्टिल एंड वेस्ट, द फ्लीट, ईस्टनी टैवर्न, बार्ली मॉव और ब्रिज टैवर्न जैसे पब इसमें शामिल हैं. इसके अलावा अल्बर्ट रोड शहर का एक हिस्सा है, जहां कई इंडिपेंडेंट पब हैं, तो कई ब्रुअरीज द्वारा चलाए जाते हैं. यहां लोग आते हैं और अपनी पसंद के पब में जाकर शराब पीते हैं और पार्टी करते हैं.

Advertisement

'रास्ते में कहीं भी रुकें वीकेंड बन जाएगा'

पोर्ट्समाउथ में जन्मे और पले-बढ़े एक व्यक्ति ने डेली स्टार को बताया- “स्टैग डॉस से लेकर फुटबॉल वीकेंड तक ये जगह पब लवर्स के लिए एक खेल के मैदान की तरह है. "हो सकता है कि शहर अब केवल कुछ वास्तविक नाइट क्लबों तक ही सीमित रह गया हो, लेकिन इससे क्या फर्क पड़ता है जब आपके पास बहुत सारे शराब के शौकीन हों. कोई भी आसानी से अल्बर्ट रोड पर रुक सकता है, जो द 5th हंट्स वालंटियर आर्म्स से लेकर वन आइड डॉग तक पबों के लिए प्रसिद्ध इलाका है. रास्ते में कहीं भी रुक जाएं और आपका वीकेंड बन जाएगा.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement