scorecardresearch
 

India Pakistan Match से पहले जन-गण-मन गा रहे थे पाकिस्तानी फैंस! सामने आया वीडियो

India Pakistan World Cup Match: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत पाकिस्तान मैच शुरू होने से पहले कुछ पाकिस्तानी फैंस भारत का राष्ट्रगान जन गन मन गाते नजर आए. अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
पाकिस्तानी फैंस का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो राष्ट्रगान गा रहे हैं. (Photo: X/@iihtishamm)
पाकिस्तानी फैंस का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो राष्ट्रगान गा रहे हैं. (Photo: X/@iihtishamm)

India Pakistan Match: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी. सोशल मीडिया पर अब मैच की काफी चर्चा हो रही है और मैच से जुड़े कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं. भारत पाकिस्तान मैच का एक और वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि पाकिस्तानी फैंस भारत का राष्ट्रगान जन-गण-मन गा रहे हैं. कोलंबो स्टेडियम में पाकिस्तान का सपोर्ट करने आए फैंस भारत का राष्ट्रगान गाते दिखे और उनके साथ भारतीय फैंस भी जन गण मन के सम्मान में खड़े थे. 

सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि कुछ फैंस पाकिस्तानी की जर्सी पहने हुए हैं और काफी तेज आवाज में राष्ट्रगान गा रहे हैं. पाकिस्तानी फैंस की ओर से राष्ट्रगान गाने का वीडियो उस वक्त का है, जब मैच से पहले दोनों देशों के राष्ट्रगान गाए जाते हैं. उस वक्त पाकिस्तानी फैंस राष्ट्रगान गा रहे थे. 

वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट्स आ रहे हैं, जिसमें कई लोग इसे खेल भावना से जोड़ रहे हैं तो कुछ लोग इसे सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए किया गया एक्ट बता रहे हैं. लेकिन, काफी लोग फैंस की तारीफ कर रहे हैं. 

भारत ने दी थी करारी शिकस्त

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में  रविवार को हुए मैच में भारत ने पाकिस्तान को विश्व कप मुकाबले में हराकर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा. भारत ने पाकिस्तान को 176 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसका पीछा करते पाकिस्तानी टीम पाकिस्तानी टीम 18 ओवर में सिर्फ 114 रन पर ऑलआउट हो गई. मैच की पहली पारी में ईशान किशन ने 77 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान पाकिस्तान के गृह मंत्री और पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी समेत कई दर्शक टीम की हार तय होने से पहले ही स्टेडियम छोड़कर चले गए थे.

Advertisement

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement