समुद्र किनारे एक कपल रोमांटिक अंदाज में एक दूसरे को प्रपोज कर रहे थे. एक अन्य महिला इस खास लम्हे को कैमरे में रिकॉर्ड कर रही थी, लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट गई. खुद कपल भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
दरअसल, एक महिला को अपनी बहन के 'इंगेजमेंट' का वीडियो बनाना था. बहन और उसका पार्टनर समुद्र किनारे खड़े थे. लेकिन महिला इस खास मौके को शूट करते वक्त जमीन पर गिर पड़ी. वो भी एक दो नहीं बल्कि तीन-तीन बार. भारी-भरकम शरीर वाली इस महिला के बार-बार गिरने का वीडियो वायरल हो रहा है.
हालांकि, ये घटना मई में दक्षिण अफ्रीका के बीच पर हुई थी लेकिन सोशल मीडिया पर ये वीडियो अब चर्चा का विषय बन रहा है. इसे फेसबुक-ट्विटर समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अब तक लाखों बार देखा जा चुका है.
'संडे टाइम्स' के मुताबिक, तेज हवाओं के बीच महिला को समुद्र किनारे अपनी बहन की Ring Ceremony को फिल्माना था. महिला का नाम सेलीन एडवर्ड्स है, जो अपनी बहन के जीवन के सबसे खास पलों में से एक को कैमरे में कैद करने के लिए उत्साहित थी. लेकिन कैमरे से रिकॉर्ड करते वक्त सेलीन बार-बार जमीन पर लुढ़क जा रही थीं. शायद ऐसा तेज हवाओं और ऊबड़-खाबड़ जमीन की वजह से हुआ.
'मैं कोई फोटोग्राफर नहीं हूं, मैं पेशे से शेफ हूं'
वीडियो की शुरुआत में कपल और सेलीन एडवर्ड्स समुद्र किनारे पहुंचते दिखाई दे रहे हैं. सेलीन अपनी बहन और उनके होने वाले पति की बढ़िया एंगल से फोटो लेने की कोशिश कर रही हैं. इसी दौरान वो जमीन पर गिर जाती हैं. वह फिर से उठने की कोशिश करती हैं लेकिन एक बार फिर से गिर जाती हैं. उनके साथ तीन बार ऐसा होता है. हालांकि, बाद में सेलीन जमीन पर बैठकर बमुश्किल Ring Ceremony को कैमरे में कैद कर लेती हैं.
Ek kan nie 😂
— Dean Paulse (@deankpaulse) May 11, 2021
🎥: Source Unknown pic.twitter.com/5YtqnxwqHf
इस घटना पर सेलीन एडवर्ड्स ने कहा- मैं कोई फोटोग्राफर नहीं हूं. मैं पेशे से शेफ हूं. मैं सिर्फ अपनी बहन का सगाई का वीडियो बनाना चाहती थी, इसको लेकर उत्साहित भी थी लेकिन जमीन पर गिर गई.
सेलीन के वीडियो पर यूजर्स ने रिएक्ट किया है. किसी ने इसे फनी बताया तो किसी ने चिंता जाहिर की कि महिला को चोट तो नहीं आई. एक यूजर ने लिखा- महिला, शेफ के रूप में ही ठीक है, फोटोग्राफर के तौर पर नहीं. एक अन्य यूजर ने कहा- ये देखकर मेरी हंसी नहीं रुक रही.