scorecardresearch
 

AI या हकीकत! कौन है Aira Rawat जिनकी तस्वीरें T20 World Cup में हो रही है वायरल

ICC Men's T20 World Cup के दौरान भारत-अमेरिका मैच से वायरल हुई आयरा रावत की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी. रातों-रात उनके फॉलोअर्स हजारों से लाखों में पहुंच गए. लेकिन वायरल फेम के साथ एक सवाल भी खड़ा हो गया-क्या आयरा रावत असली हैं या एआई

Advertisement
X
क्या आयरा रावत असली हैं या AI (Photo:Insta/@aira_rawat_)
क्या आयरा रावत असली हैं या AI (Photo:Insta/@aira_rawat_)

सोशल मीडिया के दौर में कब कौन वायरल हो जाए, यह कहना मुश्किल है. ICC Men's T20 World Cup के दौरान भी कुछ ऐसा ही हुआ. भारत और अमेरिका के मुकाबले में स्टैंड्स में बैठी एक लड़की की तस्वीरें अचानक इंटरनेट पर छा गईं. नाम सामने आया-आयरा रावत.

नीले टी-शर्ट और सफेद स्कर्ट में मैच देखती उनकी तस्वीरें और रिएक्शन क्लिप्स तेजी से वायरल हुए. रातों-रात उनके फॉलोअर्स 3 हजार से बढ़कर 3.5 लाख पार कर गए. सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ‘स्टैंड्स वाली लड़की’ कहने लगे.

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. जल्द ही सवाल उठने लगे-क्या आयरा रावत असली हैं या एआई से बनी एक वर्चुअल पर्सनालिटी? उनकी तस्वीरें कुछ लोगों को बहुत ज्यादा परफेक्ट लगीं. चेहरे की स्मूदनेस, लाइटिंग और फ्रेमिंग को लेकर यूजर्स ने शक जताया.यहीं से चर्चा शुरू हुई एआई इंफ्लुएंसर की दुनिया की.

AI इंफ्लुएंसर क्या होते हैं?

AI इंफ्लुएंसर वे वर्चुअल कैरेक्टर होते हैं, जिन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और 3डी डिजाइन तकनीक से बनाया जाता है. ये सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, ब्रांड प्रमोशन करते हैं, फोटो-वीडियो पोस्ट करते हैं और लाखों फॉलोअर्स जुटा लेते हैं, लेकिन असल में इनका कोई वास्तविक अस्तित्व नहीं होता.

Advertisement

इस ट्रेंड का सबसे बड़ा उदाहरण हैं Lil Miquela. 2016 में एलए स्टार्टअप ब्रुड द्वारा बनाई गई लिल मिकेला ने प्राडा, कैल्विन क्लेन, सैमसंग, बीएमडब्ल्यू और अलेक्जेंडर मैकक्वीन जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ काम किया है. उनके इंस्टाग्राम पर 2.5 मिलियन और टिकटॉक पर 3.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह सालाना 10 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई करती हैं, जबकि वह असल में मौजूद ही नहीं हैं.

आयरा रावत का वायरल इंस्टा पोस्ट

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aira Rawat (@aira_rawat_)

 

 

तो क्या आयरा रावत भी AI हैं?

आयरा रावत के मामले में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जिस तरह उनकी तस्वीरों और प्रोफाइल को लेकर बहस छिड़ी, उसने यह जरूर दिखा दिया कि एआई इंफ्लुएंसर अब केवल टेक्नोलॉजी कॉन्फ्रेंस की चर्चा नहीं रहे, बल्कि सोशल मीडिया की मुख्यधारा का हिस्सा बन चुके हैं. कई एआई इमेज डिटेक्ट सॉफ्टवेयर ने उसे एआई ही बताया. इसलिए किसी भी इंस्टा प्रोफाइल के दीवाना होने से पहले चेक कर लें कि यह एआई है या हकीकत.

एआई इंफ्लुएंसर का बढ़ता बाजार

पीआर फर्म Ogilvy ने 2024 में अनुमान लगाया था कि 2026 तक इंफ्लुएंसर मार्केटिंग बजट का 30% हिस्सा एआई वर्चुअल इंफ्लुएंसर्स को जाएगा. 2025 के मध्य तक ग्लोबल इंफ्लुएंसर मार्केटिंग इंडस्ट्री की वैल्यू करीब 32.5 बिलियन डॉलर आंकी गई है, जो 2026 तक 40 बिलियन डॉलर पार कर सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement