अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पूरी दुनिया के मुस्लिमों को ईद की मुबारकबाद देते हुए दमनकारी शासकों के खिलाफ अरब आंदोलनों को उनका समर्थन जारी रखने की बात दोहराई है.
ओबामा ने कहा, ‘‘रमजान खत्म होने को है. हम पूरी दुनिया के मुस्लिमों को इस पवित्र दिन पर शुभकामनाएं देते हैं...ईद मुबारक.’’
बहरहाल देश-दुनिया में ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है. मंगलवार शाम को देश के कई शहरों में जैसे ही ईद का चांद नजर आया, महीने भर का इंतज़ार खत्म हुआ और लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई.