scorecardresearch
 

आयकर विभाग ने ली कैटरीना और प्रियंका चोपड़ा के घर की तलाशी

आयकर विभाग के अधिकारियों ने आज बॉलीवुड की अभिनेत्रियों प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के आवास और कार्यालयों पर कर चोरी के संदेह के चलते छापे मारे.

Advertisement
X

आयकर विभाग के अधिकारियों ने आज बॉलीवुड की अभिनेत्रियों प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के आवास और कार्यालयों पर कर चोरी के संदेह के चलते छापे मारे.

आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया कि अभिनेत्रियों के करीब आधा दर्जन परिसरों पर छापे की कार्रवाई सुबह लगभग साढ़े सात बजे शुरू हुई. समझा जाता है कि यह कार्रवाई दिन भर चलेगी.

उन्होंने बताया कि कर चोरी के संदेह में यह कार्रवाई की जा रही है. इस संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement