scorecardresearch
 

अन्‍ना हजारे की सेहत बिगड़ी, प्रेस कांफ्रेंस रद्द

सामाजिक कार्यकर्ता अन्‍ना हजारे की सेहत बिगड़ने के कारण आज होने वाली प्रेस कांफ्रेंस को रद्द कर दिया गया है. अब यह प्रेस कांफ्रेंस कल यानी 12 जून को होगी.

Advertisement
X
अन्‍ना हजारे
अन्‍ना हजारे

सामाजिक कार्यकर्ता अन्‍ना हजारे की सेहत बिगड़ने के कारण आज होने वाली प्रेस कांफ्रेंस को रद्द कर दिया गया है. अब यह प्रेस कांफ्रेंस कल यानी 12 जून को होगी. कोयला घोटाले के आरोपों पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जवाब के बाद आज अन्ना हजारे रालेगण में 11 बजे मीडिया से बात करने वाले थे.

पीएमओ ने अन्ना के सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा था कि टीम अन्ना पीएम पर अनर्गल आरोप लगा रही है.

पीएमओ ने टीम अन्ना की एसआईटी जांच की मांग भी ठुकरा दी थी. इसबीच टीम अन्ना ने 25 जुलाई से सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति का खुलासा कर दिया है. आंदोलन के दौरान टीम अन्ना मंच से प्रधानमंत्री का जवाब पढेगी.

Advertisement
Advertisement