scorecardresearch
 
Advertisement
ट्रेंडिंग

साड़ी में स्वीम‍िंग करने लगी मह‍िला, घर में घुसा था बाढ़ का पानी

साड़ी में स्वीम‍िंग करने लगी मह‍िला, घर में घुसा था बाढ़ का पानी
  • 1/7
संगम नगरी प्रयागराज में आई बाढ़ ने हर तरफ लोगों का जीवन अस्त व्यस्त कर रखा है. बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुसा हुआ है और लोग इस बाढ़ के पानी में अपने आपको बचाते फिर रहे हैं. वहीं,  इस बाढ़ के पानी में एक अनोखी तस्वीर सामने आई है.
साड़ी में स्वीम‍िंग करने लगी मह‍िला, घर में घुसा था बाढ़ का पानी
  • 2/7
प्रयागराज में एक घर में पानी घुस गया तो कपल ने इससे घबराने की जगह इसमें आनन्द का रास्ता ढूंढ ल‍िया. पत‍ि के सामने एक पत्नी ने हाथों से सीढ़ी पकड़ी और फ‍िर पैर मार कर तैरने की प्रैक्ट‍िस करने लगीं.
साड़ी में स्वीम‍िंग करने लगी मह‍िला, घर में घुसा था बाढ़ का पानी
  • 3/7
वहीं, एक दूसरे वीड‍ियो में कमरे में भरे बाढ़ के पानी में पति-पत्नी डुबकी लगा रहे है और एन्जॉय कर रहे हैं मानो क‍ि गंगा-यमुना  के संगम में स्नान कर रहे हों.
Advertisement
साड़ी में स्वीम‍िंग करने लगी मह‍िला, घर में घुसा था बाढ़ का पानी
  • 4/7
कमरे में भरे बाढ़ के पानी में डुबकी लगाने का वीड‍ियो स्लो मोशन में र‍िकॉर्ड क‍िया गया है.
साड़ी में स्वीम‍िंग करने लगी मह‍िला, घर में घुसा था बाढ़ का पानी
  • 5/7
इस तरह से स्नान करने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो को सोशल मीडिया में जमकर वायरल कर रहे हैं.
साड़ी में स्वीम‍िंग करने लगी मह‍िला, घर में घुसा था बाढ़ का पानी
  • 6/7
ये तस्वीर किस इलाके की है, इसका पता लगाना मुश्किल है लेक‍िन डेढ़ मिनट के इस वीडियो से लोगों को हंसने का मौका जरूर मिल रहा है. 
साड़ी में स्वीम‍िंग करने लगी मह‍िला, घर में घुसा था बाढ़ का पानी
  • 7/7
बता दें क‍ि संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों में आई बाढ़ का कहर लगातार जारी है. गंगा और यमुना नदियों के उफनाने से जहां हजारों परिवार बेघर हो गए हैं तो वहीं खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा नदी के सैलाब में प्रयागराज के घरों में तबाही मची हुई है. जहां एक तरफ बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है, वहीं इस कपल की मस्ती का वीड‍ियो जमकर वायरल हो रहा है.
Advertisement
Advertisement