scorecardresearch
 
Advertisement
ट्रेंडिंग

PM ने की थी तारीफ, दिवाली पर लॉन्च होगा ऊंट का फ्लेवर्ड दूध

PM ने की थी तारीफ, दिवाली पर लॉन्च होगा ऊंट का फ्लेवर्ड दूध
  • 1/13
पीएम नरेंद्र मोदी ने कुछ दिन पहले ऊंट के दूध की तारीफ की थी. अब यह पैकेज फ्लेवर्ड दूध के रूप में जल्द ही मार्केट में उपलब्ध होगा.
PM ने की थी तारीफ, दिवाली पर लॉन्च होगा ऊंट का फ्लेवर्ड दूध
  • 2/13
अमूल कंपनी ने दिवाली से इस दूध का ट्रायल प्रोसेस शुरू करने की तैयारी की है.
PM ने की थी तारीफ, दिवाली पर लॉन्च होगा ऊंट का फ्लेवर्ड दूध
  • 3/13
वहीं दिसंबर से इसके उत्पाद को अहमदाबाद और उसके आस पास के इलाकों में बढ़ाने की तैयारी है.
Advertisement
PM ने की थी तारीफ, दिवाली पर लॉन्च होगा ऊंट का फ्लेवर्ड दूध
  • 4/13
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार ऊंट के दूध से एक अलग तरह की स्मैल आती है, जिसे अमूल कंपनी दूर करने की कोशिश कर रही है. इसके अलावा दूध को पीने के लिए और स्वादिष्ट बनाया जाएगा.
PM ने की थी तारीफ, दिवाली पर लॉन्च होगा ऊंट का फ्लेवर्ड दूध
  • 5/13
आपको बता दें कि यह पहली बार होगा कि ऊंट का दूध भारत में मार्केट और कॉरपोरेट के रूप में बेचा जाएगा. अबतक सिर्फ राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात के कुछ इलाकों में स्थानीय तौर पर इस दूध को बेचा जाता है. विदेशों में कई जगह यह पहले से उपलब्ध है.
PM ने की थी तारीफ, दिवाली पर लॉन्च होगा ऊंट का फ्लेवर्ड दूध
  • 6/13
रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर 2018 तक एक दूध कॉरपोरेटिव यूनिट कच्छ में ऊंट के दूध की प्रोसेसिंग यूनिट शुरू कर देगी.
PM ने की थी तारीफ, दिवाली पर लॉन्च होगा ऊंट का फ्लेवर्ड दूध
  • 7/13
ऊंट पालकों से यहां दूध पहुंचने के साथ ही इसे अहमदाबाद में बेचा जा सकेगा. वहीं भुज इलाके के पास बनने वाले ऊंट के दूध की प्रोसेसिंग यूनिट की क्षमता 20 हजार लीटर दूध प्रोसेस करने की होगी.
PM ने की थी तारीफ, दिवाली पर लॉन्च होगा ऊंट का फ्लेवर्ड दूध
  • 8/13
वर्तमान में चॉकलेट बनाने के लिए अमूल कच्छ से आने वाले ऊंट के दूध को प्रोसेस करती है. हालांकि फ्रेश दूध बेचने का यह कॉन्सेप्ट बिल्कुल नया है. एक्सपर्ट के अनुसार यह दूध नमकीन ज्यादा होती है, लेकिन स्वास्थ्य में काफी लाभकारी है.
PM ने की थी तारीफ, दिवाली पर लॉन्च होगा ऊंट का फ्लेवर्ड दूध
  • 9/13
आपको बता दें कि पीएम मोदी ने कुछ दिन पहले बताया था कि ऊंट के दूध के बारे में कहने पर एक बार उनका मजाक उड़ाया गया था. हालांकि वर्तमान में ऊंट का दूध गाय के दूध से लगभग दोगुने दाम पर बिकता है.
Advertisement
PM ने की थी तारीफ, दिवाली पर लॉन्च होगा ऊंट का फ्लेवर्ड दूध
  • 10/13
वर्तमान में अमूल कंपनी 1 हजार से 1500 लीटर ऊंट का दूध कलेक्ट करती है. इन्हें कच्छ में ऊंट पालकों के समुदाय मलधारी से कलेक्ट किया जाता है. हालांकि यह रोजाना कलेक्ट नहीं होती और चॉकलेट फैक्ट्री की आवश्यकता पर निर्भर करती है.
PM ने की थी तारीफ, दिवाली पर लॉन्च होगा ऊंट का फ्लेवर्ड दूध
  • 11/13
शुरुआत में ऊंट के दूध को 500 मिली के पेट बॉटल में लॉन्च किया जाएगा. एक्सपर्ट के अनुसार कच्छ जैसे इलाकों में मादा ऊंट अलग अलग चारा खाती हैं, ऐसे में उनकी दूध की गंध अलग अलग होती है. ऐसे में उन्हें एक ब्रांड के रूप में बेचने के लिए उनके गंध को एक जैसा करने के लिए डियोड्राइजेशन प्रोसेस की जरूरत होगी. यह पहली बार है जब किसी फ्रेश मिल्क के लिए इस प्रोसेस का इस्तेमाल होगा.
PM ने की थी तारीफ, दिवाली पर लॉन्च होगा ऊंट का फ्लेवर्ड दूध
  • 12/13
कंपनी के अनुसार मांग बढ़ने पर कच्छ के अलावा दूसरे इलाकों के ऊंट पालकों से दूध कलेक्ट किया जाएगा. आपको बता दें कि एक्सपर्ट का दावा है कि ऊंट के दूध में केसीन और आयरन भी प्रचूर मात्रा में होता है. विटामिन सी की मात्रा अन्य दूध के मुकाबले चार गुना अधिक होती है. और इसमें बीमारियों से लड़ने की क्षमता कहीं ज्यादा पाई जाती है. आपको बता दें कि इस दिवाली पर अमूल ऊंटनी के दूध से बनी चॉकलेट्स बाजार में बेचने लगेगा.
PM ने की थी तारीफ, दिवाली पर लॉन्च होगा ऊंट का फ्लेवर्ड दूध
  • 13/13
आपको बता दें कि पीएम मोदी ने भी ऊंट के दूध की हेल्थ बेनेफ‍िट को लेकर तारीफ की थी.
Advertisement
Advertisement