scorecardresearch
 
Advertisement
ट्रेंडिंग

मराठा आरक्षण पर हिंसा, देखें बंद से कैसे ठहर गई मुंबई, PHOTOS

मराठा आरक्षण पर हिंसा, देखें बंद से कैसे ठहर गई मुंबई, PHOTOS
  • 1/8
महाराष्ट्र में मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर चल रहा राज्यव्यापी प्रदर्शन हिंसक हो गया है. हिंसा में अब तक दो लोगों की मौत हो गई. कई जगह गाड़ियों को भी फूंक दिया गया. सबसे ज्यादा असर मुंबई और औरंगाबाद में दिखाई दे रहा है.
मराठा आरक्षण पर हिंसा, देखें बंद से कैसे ठहर गई मुंबई, PHOTOS
  • 2/8
प्रदर्शनकारियों ने कई जगह रेलवे ट्रैक जाम कर दिया. इससे लोकल ट्रेनें प्रभावित हुई. हाईवे पर भी प्रदर्शन के कारण रास्ते ब्लॉक हो गए हैं.
मराठा आरक्षण पर हिंसा, देखें बंद से कैसे ठहर गई मुंबई, PHOTOS
  • 3/8
नवी मुंबई में स्कूल-कॉलेज बंद रखे गए हैं. ठाणे और जोगेश्वरी में लोकल ट्रेनों को भी रोका गया. इस कारण लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
Advertisement
मराठा आरक्षण पर हिंसा, देखें बंद से कैसे ठहर गई मुंबई, PHOTOS
  • 4/8
कल प्रदर्शनकारियों के पथराव में एक कांस्टेबल की मौत हो गई जबकि नौ अन्य जख्मी हो गए. पुलिस अभी पूरे घटना की जांच कर रही है.
मराठा आरक्षण पर हिंसा, देखें बंद से कैसे ठहर गई मुंबई, PHOTOS
  • 5/8
महाराष्ट्र बंद का सबसे ज्यादा असर औरंगाबाद और आसपास के जिलों में देखने को मिला है. जहां कल आरक्षण के पक्ष में निकाले गए मार्च के दौरान एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी.
मराठा आरक्षण पर हिंसा, देखें बंद से कैसे ठहर गई मुंबई, PHOTOS
  • 6/8

कल नदी में कूदकर जान देने वाले एक मराठा प्रदर्शनकारी के अंतिम संस्कार स्थल के पास तैनात एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि उसकी मौत के कारणों का अभी पता नहीं है.
मराठा आरक्षण पर हिंसा, देखें बंद से कैसे ठहर गई मुंबई, PHOTOS
  • 7/8
औरंगाबाद की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि कल भीड़ को संभालने मौजूद पुलिस कर्मियों ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे.
मराठा आरक्षण पर हिंसा, देखें बंद से कैसे ठहर गई मुंबई, PHOTOS
  • 8/8
उन्होंने बताया कि कायगांव में प्रदर्शनकारियों ने दमकल की एक गाड़ी को भी आग लगा दी. प्रदर्शनकारियों ने लातूर जिले के निलांगा तहसील में हैदराबाद-लातूर बस पर भी पथराव किया.
Advertisement
Advertisement