मैंने जब दुल्हन को खाने के लिए कहा तो उसने कहा कि मैं बाद में खा लूंगी. उसके बाद वह एक गिलास कोल्डड्रिंक लेकर आई. कोल्डड्रिंक पीते ही मैं लेट गया. सुबह आंख खुली तो दुल्हन मेरे बेड पर नहीं थी, अलमारी खाली खुली पड़ी थी जिसमें जेवर और पैसा रखा था.