लव आइलैंड रियलिटी शो फेम मॉडल एम्मा जाने ने 52 घंटे के लेबर के बाद बेटे को जन्म दिया है. मॉडल प्रेग्नेंसी के दिनों में भी अपनी फोटोज सोशल साइट्स पर शेयर किया करती थीं. एम्मा ने बच्चे की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि उन्होंने अभी तक उसका नाम तय नहीं किया गया है. देखें मॉडल की और PHOTOS...
एम्मा ने बताया कि उनका बेटा बिल्कुल स्वस्थ है. 20 साल की मॉडल ने कहा कि ये आसान नहीं था और 52 घंटे तक उन्हें इंतजार करना पड़ा. लेकिन यह उनकी जिंदगी का सबसे अच्छा पल था.
एम्मा के ब्वॉयफ्रेंड का नाम जॉर्डन है. हालांकि, कुछ महीने पहले ये कयास लगाया जा रहा था कि उनका ब्वॉयफ्रेंड से अलगाव हो गया है.
प्रेग्नेंसी के बारे में बात करते हुए एम्मा ने कुछ दिनों पहले कहा था कि पिछले 4 सालों में उनकी जिंदगी काफी अधिक बदली है. पिछले 15 महीने में वे काफी अधिक विकास की हैं और स्ट्रॉन्ग, इंडीपेंडेंट महिला बनी हैं.
एम्मा ने इस दौरान अपने परिवार और फैन्स को सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया कहा. मॉडल सोशल मीडिया पर खुद को इंफ्लूएंसर बताती हैं.