scorecardresearch
 
Advertisement
ट्रेंडिंग

खर्ग द्वीप में ऐसा क्या है, जिस पर हमले से बर्बाद हो जाएगा ईरान

Kharg Island Iran oil export hub
  • 1/7

ईरान के पास एक छोटा सा द्वीप है, जिसका नाम खर्ग है. खार्ग द्वीप फारस की खाड़ी में ईरानी तट से लगभग 16 मील दूर स्थित है. इस वजह से ईरान के लिए इसकी सुरक्षा करना काफी मुश्किल भी है. क्योंकि, ईरान का यह हिस्सा आसानी से अलग-थलग हो सकता है. यह द्वीप ईरान के लिए इसलिए खास है, क्योंकि ईरान के 90 प्रतिशत कच्चे तेल का स्टोर है. (Photo - Getty)

Kharg Island Iran oil export hub
  • 2/7

खर्ग द्वीप से  ईरान का 90 प्रतिशत कच्चे तेल का निर्यात दूसरे देशों में होता है. इस द्वीप पर ईरान के बड़े-बड़े टर्मिनल और पाइप लाइन हैं. स्टोरेज टैंक हैं. खर्ग द्वीप पर ही ईरान का बड़े-बड़े जहाजों में तेल भरने की फैसलिटीज बनी हुई है.  (Photo - Getty)

Kharg Island Iran oil export hub
  • 3/7

ईरान के पास फारस की खाड़ी में स्थित इस छोटे से द्वीप से ही देश का 90 प्रतिशत से ज्यादा तेल निर्यात होता है.से इसी द्वीप पर बने बंदरगाह से बड़े-बड़े टैंकर जहाजों से दूसरे देशों में तेल भेजे जाते हैं. (Photo - Getty)

Advertisement
Kharg Island Iran oil export hub
  • 4/7

हर दिन करीबन 70 लाख बैरल तेल खर्ग द्वीप से ही जहाजों में भरा जाता है और फिर यहीं से जहां अपने अलग-अलग गंतव्य के लिए रवाना होते हैं. एक तरह से ईरान के तेल कारोबार का यह द्वीप मुख्य केंद्र है. तेल निर्यात से जुड़े सारे इंफ्रास्ट्रक्चर इसी द्वीप पर हैं. (Photo - Getty)

Kharg Island Iran oil export hub
  • 5/7

ईरान के इसी छोटे से द्वीप पर अमेरिका और इजरायल हमला करने की तैयारी में जुटा है. क्योंकि, यह ईरान की लाइफलाइन है. ऐसे में अगर ईरान होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते को रोकता है तो अमेरिका और इजरायल इस द्वीप पर हमला कर सकता है. अमेरिकी सरकार ने ईरानी तेल पर भारी प्रतिबंध लगा रखे हैं, और खर्ग से निकलने वाले अधिकांश तेल को चीन भेजा जाता है. (Photo - Reuters)

Kharg Island Iran oil export hub
  • 6/7

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, 'वेस्ट एशिया: ए न्यू अमेरिकन ग्रैंड स्ट्रेटेजी इन द मिडिल ईस्ट' के लेखक सोलिमन  का मानना है कि कुछ हफ्तों के लिए भी खर्ग को खो देने से ईरान में एक साथ सुरक्षा और सामाजिक संकट पैदा हो जाएंगे. तेहरान को यह चुनने का अधिकार नहीं है कि वह पहले किससे निपटे. खर्ग को खोने से राजस्व में हर महीने अरबों डॉलर की कमी आ जाएगी.(Photo - Screengrag/ITG)

Kharg Island Iran oil export hub
  • 7/7

अमेरिकी कमांडरों के अनुमान से कहीं पहले आईडीएफ (आयरलैंड की रक्षा सेना) इस द्वीप पर नियंत्रण हासिल करने के लिए उत्सुक है. अमेरिका खर्ग पर कब्जा करने से पहले ईरान की सैन्य क्षमताओं को खत्म करना चाहता है. क्योंकि,  जब वहां की शासन व्यवस्था पूरी तरह से निष्क्रिय हो जाएगी, तब द्वीप पर कब्जा करना,  ईरान की शासन व्यवस्था पर अधिकतम दबाव बनाने का सबसे अच्छा मौका होगा. (Photo - Screengrag/ITG)

Advertisement
Advertisement